सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University employees stage protest by closing its gates

Patiala News: पंजाबी यूनिवर्सिटी के गेट बंद करके कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University employees stage protest by closing its gates
विज्ञापन
तनख्वाहें न मिलने के कारण भड़के कर्मचारी, जल्द जारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मई माह की तनख्वाह अभी तक न मिलने से भड़के कर्मचारियों ने सोमवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी के गेट बंद करके रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने चेताया कि अगर जल्द तनख्वाहें न मिलीं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
पंजाबी यूनिवर्सिटी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रधान गुरजीत सिंह गोपालपुरी ने कहा कि जून महीने के 22 दिन निकल गए हैं लेकिन अभी तक कर्मचारियों को मई महीने की तनख्वाहें नहीं मिली हैं। इससे कर्मचारियों के लिए महंगाई के इस जमाने में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों को अपनी ईएमआई और घर के जरूरी खर्चे करने के लिए लोन लेना पड़ रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ इस संबंधी कईं बार बैठकें हो चुकी हैं। बावजूद इसके कर्मचारियों को अकसर तनख्वाहें देरी से मिलती हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द तनख्वाहें जारी नहीं की गईं और कर्मचारियों के अन्य मसलों का हल नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे। उन्होंने सरकार से यूनिवर्सिटी को ग्रांट जल्द जारी करने और यूनिवर्सिटी पर चढ़े करोड़ों रुपये के कर्ज माफ करने की भी मांग की। इस मौके पर मुलाजिम नेता नवदीप सिंह, जगतार सिंह सैनी, शरणदीप कौर, गुरमीत सिंह सहोता, मोहन पंजोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed