{"_id":"6a0e7eba6aa5b142020a013d","slug":"scorching-heat-in-chandigarh-mercury-soars-past-44-degrees-heatwave-warning-for-next-five-days-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में प्रचंड गर्मी: 44 डिग्री के पार हुआ पारा, राहत के आसार भी नहीं; अगले पांच दिन हीट वेव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में प्रचंड गर्मी: 44 डिग्री के पार हुआ पारा, राहत के आसार भी नहीं; अगले पांच दिन हीट वेव की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 21 May 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम केंद्र ने चंडीगढ़ के लिए 21 मई से 26 मई तक के लिए हीट वेव से सीवियर हीट वेव यानी भीषण लू की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी के बीच चेहरे पर पानी के छींटे मारती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ में गर्मी ने अब प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल चंडीगढ़ में 5 दिनों तक लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
22 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 23 मई को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 24 और 25 मई को मुख्य रूप से साफ आसमान के साथ पारा फिर चढ़ेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos