{"_id":"6a6e24465d73c270430a4f24","slug":"uproar-at-baghel-and-warring-meetings-in-patiala-dispute-in-congress-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में घमासान: बघेल और वड़िंग की सभाओं में हंगामा, आपस में भिड़े कार्यकर्ता; जमकर चली कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में घमासान: बघेल और वड़िंग की सभाओं में हंगामा, आपस में भिड़े कार्यकर्ता; जमकर चली कुर्सियां
Sat, 01 Aug 2026 10:22 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:22 PM IST
सार
पटियाला में कांग्रेस की अंदरूनी कलह उस समय खुलकर सामने आई, जब वड़िंग के संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे मंच पर मौजूद वड़िंग और भूपेश बघेल असहज नजर आए।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस में घमासान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में बगावत के सुर फिर मुखर होते जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट के समर्थकों का विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को पटियाला और संगरूर में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेशाध्यक्ष वड़िंग के कार्यक्रमों में चन्नी गुट के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पटियाला में वड़िंग को बोलने से रोक दिया गया, जबकि संगरूर में कार्यकर्ता कुर्सियां लेकर आपस में भिड़ गए। बाद में किसी तरह चन्नी समर्थकों को शांत कराकर कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।
पटियाला में कांग्रेस की अंदरूनी कलह उस समय खुलकर सामने आई, जब वड़िंग के संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे मंच पर मौजूद वड़िंग और भूपेश बघेल असहज नजर आए। वड़िंग मंच से ही नाराज कार्यकर्ताओं को शांत कराने और समझाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
समर्थकों ने वड़िंग के सामने चन्नी तेरी सोच ते पहरा देयांगे ठोक के, चन्नी लियाओ, पंजाब बचाओ और चन्नी लियाओ, कांग्रेस बचाओ जैसे नारे लगाए। इससे कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित रहा। वड़िंग बार-बार कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और कार्यक्रम चलने देने की अपील करते रहे लेकिन नारेबाजी जारी रही। बघेल समेत अन्य वरिष्ठ नेता पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।
वड़िंग के भाषण में बत्ती गुल, नारेबाजी शुरू
सुनाम रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित कांग्रेस के हर बूथ-कांग्रेस मजबूत अभियान के कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस के दो गुट कुर्सियां लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ तथा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में नारे लगाए गए। हंगामे के बाद नारेबाजी कर रहे चन्नी समर्थकों को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया गया। उधर, जैसे ही मंच से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संबोधन शुरू किया अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई और नारेबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
वहां मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि यह विरोधी दल की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में विपक्ष से जुड़े कुछ लोग घुस आए थे, जिन्होंने जानबूझकर माहौल खराब किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।
विज्ञापन
#WATCH | Patiala | AICC General Secretary In-Charge of the state Bhupesh Baghel says, "Action will be taken against all those who engage in indiscipline; we will expel them from the party..." https://t.co/GF6sYuvw4n pic.twitter.com/FcvfU4UL8Z
— ANI (@ANI) August 1, 2026
विज्ञापन
पटियाला में कांग्रेस की अंदरूनी कलह उस समय खुलकर सामने आई, जब वड़िंग के संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे मंच पर मौजूद वड़िंग और भूपेश बघेल असहज नजर आए। वड़िंग मंच से ही नाराज कार्यकर्ताओं को शांत कराने और समझाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
समर्थकों ने वड़िंग के सामने चन्नी तेरी सोच ते पहरा देयांगे ठोक के, चन्नी लियाओ, पंजाब बचाओ और चन्नी लियाओ, कांग्रेस बचाओ जैसे नारे लगाए। इससे कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित रहा। वड़िंग बार-बार कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और कार्यक्रम चलने देने की अपील करते रहे लेकिन नारेबाजी जारी रही। बघेल समेत अन्य वरिष्ठ नेता पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।
वड़िंग के भाषण में बत्ती गुल, नारेबाजी शुरू
सुनाम रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित कांग्रेस के हर बूथ-कांग्रेस मजबूत अभियान के कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस के दो गुट कुर्सियां लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ तथा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में नारे लगाए गए। हंगामे के बाद नारेबाजी कर रहे चन्नी समर्थकों को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया गया। उधर, जैसे ही मंच से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संबोधन शुरू किया अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई और नारेबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
वहां मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि यह विरोधी दल की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में विपक्ष से जुड़े कुछ लोग घुस आए थे, जिन्होंने जानबूझकर माहौल खराब किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।
एक फ्रेम में दिखेंगे नेता : वड़िंग
वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस में भले ही इस समय एक परिवार की तरह कुछ अंदरूनी मतभेद हैं, लेकिन जल्द ही सभी वरिष्ठ नेता एक ही फ्रेम में नजर आएंगे। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पंजाब में बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।
पंजाब सीएम चेहरे का फैसला चुनावों के बाद हाईकमान करेगा: बघेल
कांग्रेस के महासचिव और पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल ने कहा है कि पार्टी हाईकमांन पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद ही पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे और मंत्रियों के बारे में फैसला करेगी। बघेल ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी यह पक्का करना है कि कांग्रेस पंजाब में सत्ता में वापस आए, साथ ही उन्होंने यह भी साफ़ किया कि चुनाव से पहले सीएम का चेहरा नहीं चुना जाएगा।
बघेल ने कहा कि पार्टी के अंदर मतभेद होना आम बात है, लेकिन कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस हाईकमान, जिसमें पार्टी प्रधान मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल हैं, वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और मंत्रियों का फैसला करेंगे। भूपेश बघेल ने कहा कि जो भी अनुशासनहीनता करेगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो। बघेल ने नवजोत सिंह सिद्धू का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें भी अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से बाहर किया गया था।