{"_id":"6a068cd6e30824a9dc0d85f8","slug":"petrol-diesel-price-hike-by-3-punjab-jalandhar-ludhiana-amritsar-patiala-diesel-petrol-price-today-all-update-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Petrol-Diesel Price Hike: तीन रुपये की बढ़ोतरी से लोगों पर बढ़ा बोझ, जानें पंजाब के किस शहर में कितने हुए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol-Diesel Price Hike: तीन रुपये की बढ़ोतरी से लोगों पर बढ़ा बोझ, जानें पंजाब के किस शहर में कितने हुए दाम
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
Published by: Nivedita
Updated Fri, 15 May 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार
तीन रुपये की भारी बढ़ोतरी लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका है।
Petrol Pumps
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी का भार अब ग्राहकों के कंधों पर आ गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बहुत बड़ा इजाफा कर दिया है।
यह भारी बढ़ोतरी लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका है। आज की बढ़ोतरी के बाद लुधियाना में पेट्रोल की कीमत अब 101.25 रुपये हो गया है। वहीं प्रीमियम का दाम 110.63 रुपये हो गया है।
Trending Videos
यह भारी बढ़ोतरी लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका है। आज की बढ़ोतरी के बाद लुधियाना में पेट्रोल की कीमत अब 101.25 रुपये हो गया है। वहीं प्रीमियम का दाम 110.63 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में 90 रुपये हुआ पेट्रोल
वहीं पटियाला में अब पेट्रोल 101.3 रुपये में मिलेगा। डीजल का दाम 90.80 रुपये पहुंच गया है। अमृतसर में पेट्रोल के दाम 101.30 रुपये हो गए हैं। वहीं डीजल का भाव 90.80 प्रति लीटर हो गया है। फरीदकोट में डीजल का दाम 88.02 से बढ़कर 90.96 रुपये हो गया है। फरीदकोट में पेट्रोल पहले 98.22 रुपये था जो अब 101.00 रुपये हो गया है।लोग बोले-घर चलाना हुआ मुश्किल
अमृतसर के पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ रखा है और अब ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा का खर्च चलाना और मुश्किल हो जाएगा।शहरवासियों ने कहा कि वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही, लेकिन रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी पड़ेगा।
लोगों ने सरकार से मांग की कि ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए ताकि आम जनता को कुछ राहत मिल सके। कुछ लोगों ने कहा कि यदि यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है तथा आम परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।