{"_id":"69e99b6b09967668a107f569","slug":"punjab-reels-under-scorching-heat-mercury-crosses-42-degrees-yellow-alert-issued-for-heatwave-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गर्मी का सितम: पारा 42 डिग्री पार, दो दिन हीट वेव का यलो अलर्ट; फरीदकोट रहा सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गर्मी का सितम: पारा 42 डिग्री पार, दो दिन हीट वेव का यलो अलर्ट; फरीदकोट रहा सबसे गर्म
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
Published by: Naveen
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से मौसम के मिजाज बिगड़ेंगे। विभाग ने 26 अप्रैल से तीन दिनों के लिए पंजाब में यलो अलट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की संभावना है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में बुधवार को गर्मी का कहर बढ़ा और पारा 42.9 डिग्री पहुंच गया। पंजाब के तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर हो गया है।
Trending Videos
मौसम विभाग ने 24 व 25 अप्रैल को पंजाब में हीट वे का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के आठ जिलों के लिए यह अलर्ट जारी हुआ है जिनमें फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा. मानसा, संगरूर व पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से मौसम के मिजाज बिगड़ेंगे। विभाग ने 26 अप्रैल से तीन दिनों के लिए पंजाब में यलो अलट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की संभावना है। पंजाब में 42.9 डिग्री के तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा।
अमृतसर का अधिकतम पारा 39.0 डिग्री, लुधियाना का 40.0 डिग्री, पटियाला का 40.4 डिग्री, पठानकोट का 38.2 डिग्री, बठिंडा का 41.0 डिग्री, फाजिल्का का 39.5 डिग्री, होशियारपुर का 37.8 डिग्री और रूपनगर का 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।

कमेंट
कमेंट X