{"_id":"6a05f08209cb05aa8a083a14","slug":"sir-in-punjab-from-june-25-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 25 जून से एसआईआर: 83.69 फीसदी हुई प्री मैपिंग,1 अक्तूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 25 जून से एसआईआर: 83.69 फीसदी हुई प्री मैपिंग,1 अक्तूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 14 May 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब द्वारा की गई प्री-एसआईआर मैपिंग के तहत सूबे के 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार 160 मतदाताओं में से 1 करोड़ 79 लाख 56 हजार 656 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है
पंजाब में एसआईआर को शेड्यूल जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
SIR in Punjab: पंजाब में 25 जून से मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का काम शुरू हो जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। एसआईआर से पहले इसी संदर्भ पंजाब में चल रहे प्री मैपिंग का काम भी 83.69 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बीएलओ एन्युमरेशन फॉर्म लेकर घर-घर तक जाएंगे। इसके लिए 24453 बीएलओ, 2476 सुपरवाइजर, 117 ईआरओ और 234 एईआरओ का सरकारी अमला भी तैयार है।
इस सारी प्रक्रिया में दावे, आपत्तियों और नोटिस का दौर भी चलेगा। इस दौरान योग्य व्यक्तियों को मतदाता सूचियों में शामिल किया जाएगा और अयोग्यों को बाहर। इस सारी प्रक्रिया के बाद 1 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने बताया कि पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को पूरी पारदर्शी तरीके से निपटाया जाएगा। उनके अनुसार कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब द्वारा पंजाब राज्य में एसआईआर करवाने संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मित्रा ने कहा, दोहरा वोट रखना भारत संविधान के अनुसार अपराध है, जिसके लिए एक साल तक की कैद की सजा है। उन्होंने कहा, सभी मतदाता इस प्रक्रिया में बीएलओ को पूरा सहयोग करें।
Trending Videos

गांवों में प्री मैपिंग ज्यादा
पंजाब द्वारा की गई प्री-एसआईआर मैपिंग के तहत सूबे के 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार 160 मतदाताओं में से 1 करोड़ 79 लाख 56 हजार 656 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, जो कि कुल मतदाताओं का 83.69 फीसदी है। पंजाब राज्य के ग्रामीण इलाकों में 89.58 फीसदी मैपिंग हो चुकी है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 73 फीसदी मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। मानसा जिले में तो मैपिंग 93 फीसदी से अधिक और कुछेक गांवों में तो 100 फीसदी से ज्यादा पूरी हो गई है।

एसआईआर की प्रक्रिया
- एसआईआर के तहत पंजाब में 25 जून से 24 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के एन्युमरेशन फॉर्म भरवाएंगे।
- प्रत्येक बीएलओ को औसतन 300 घर और 1200 मतदाता एसआईआर के लिए दिए गए हैं।
- बीएलओ को प्रशिक्षण देने और अन्य तैयारियों संबंधी काम 15 से 24 जून तक किया जाएगा।
- सूबे के सभी मतदाताओं को एसआईआर के तहत संबंधित फॉर्म भरना होगा।
- एसआईआर के तहत 1 जनवरी 2003 की मतदाता सूची से साल 2025 की मतदाता सूची का मिलान किया जाएगा।
- पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन का काम 24 जुलाई को होगा और मतदाता सूची का मसौदा 31 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा।
- मतदाता सूचियों संबंधी आपत्तियां और दावे 31 जुलाई से 30 अगस्त तक पेश जा सकते हैं। निपटारा 31 जुलाई से 28 सितंबर तक होगा।
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 01 अक्तूबर को होगा।

आधार पहचान का सबूत नहीं होगा
सूबे के मतदाताओं की सुविधा के लिए 1 जनवरी 2003 वाली मतदाता सूचियों के साथ वर्तमान मतदाता सूचियों को जोड़ दिया गया है ताकि मतदाताओं को पुरानी मतदाता सूचियों को ढूंढने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता से फॉर्म भरवाएंगे। फॉर्म को पुनः प्राप्त करने के लिए मतदाताओं के घर जाकर तीन बार उनसे संपर्क करेंगे। एसआईआर के दौरान आधार कार्ड को केवल पहचान के स्रोत के तौर पर ही मान्यता दी गई है, न कि पहचान के सबूत के तौर पर।
बीएलए नियुक्त करें दल : मित्रा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मित्रा ने पंजाब राज्य की समस्त राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वे अपने ब्लॉक लेवल एजेंट जरूर नियुक्त करें ताकि यह कार्य निर्विघ्न ढंग से निपट सके। उन्होंने बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब द्वारा एसआईआर के हर चरण पर राजनीतिक पार्टियों को शामिल किया जाएगा