सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Threat to Bomb Bathinda Railway Track Chandigarh College Also Mentioned in Email

Bathinda: बठिंडा रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में चंडीगढ़ काॅलेज का भी जिक्र

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 20 Apr 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

इससे पहले भी बठिंडा के डाकघर और श्री मुक्तसर साहिब के डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के चलते प्रशासन की तैयारियों और कार्रवाई पर भी चर्चा तेज हो गई है।
 

Threat to Bomb Bathinda Railway Track Chandigarh College Also Mentioned in Email
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा में ईमेल के जरिए रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसी ईमेल में चंडीगढ़ के एक कॉलेज को भी निशाना बनाने की बात कही गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
Trending Videos


धमकी मिलने के बाद बठिंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात कर दी गई है और यात्रियों की चेकिंग भी की जा रही है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि चेकिंग उस स्तर की नहीं है, जैसी गंभीर धमकी के बाद होनी चाहिए। इससे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी बठिंडा के डाकघर और श्री मुक्तसर साहिब के डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के चलते प्रशासन की तैयारियों और कार्रवाई पर भी चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed