{"_id":"6a158e7ea214a095510a072e","slug":"three-spies-apprehended-in-pathankot-sent-sensitive-army-photos-to-isi-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में तीन जासूस काबू: सेना की संवेदनशील फोटो ISI को भेजी, पैसे व नशे के लालच में आरोपी बने एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में तीन जासूस काबू: सेना की संवेदनशील फोटो ISI को भेजी, पैसे व नशे के लालच में आरोपी बने एजेंट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Tue, 26 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार
21 मई को खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट अनुसार बलजीत सिंह उर्फ बीतू को पुलिस ने देश विरोधी ताकतों को सेना व अर्धसैनिक बलों की संवेदनशील फोटो भेजने के आरोप में पकड़ा था और इसके द्वारा जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे-44 पर सुजानपुर के पुल नंबर.4 व 5 के बीच लगाए सीसीटीवी कैमरे को बरामद किया।
पुलिस हिरासत में पकड़े गए युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सेना व अर्धसैनिक बलों की संवेदनशील फोटो पाकिस्तान आईएसआई को भेजने और जासूसी के सबूत नष्ट करने वाले तीन नए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह, बलजिंदर सिंह और तरनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कहा कि 21 मई को खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट अनुसार बलजीत सिंह उर्फ बीतू को पुलिस ने देश विरोधी ताकतों को सेना व अर्धसैनिक बलों की संवेदनशील फोटो भेजने के आरोप में पकड़ा था और इसके द्वारा जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे-44 पर सुजानपुर के पुल नंबर.4 व 5 के बीच लगाए सीसीटीवी कैमरे को बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने उसके दोस्त अंकित को भी काबू कर लिया। अब पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह के भाई हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया क्योंकि बलजीत सिंह ने जासूसी के लिए जो मोबाइल इस्तेमाल किया था वे अपने बड़े भाई हरदीप सिंह को दिया था।
जैसे ही बलजीत पकड़ा गया तो हरदीप ने मोबाइल सहित अन्य सबूत भी पुलिस से बचने के लिए नष्ट कर दिए। बता दें कि पुलिस बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की पुत्र गुलजार सिंह और तरनप्रीत सिंह उर्फ तन्नू को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लेकर आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बलजीत सिंह, बलजिंदर सिंह और तरनप्रीत सिंह लंबे समय से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंसी के साथ तालमेल बना उनके लिए जासूसी करते थे।

Trending Videos