सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Warehouse DM gagndeep singh randhawa Suicide Post-mortem Funeral Today laljit Bhullar

वेयरहाउस डीएम सुसाइड केस: सीबीआई जांच से सीएम मान का इनकार, कहा-हमारी पुलिस जांच में पूरी तरह सक्षम

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 24 Mar 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह और पीए दिलबाग सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया था। भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Warehouse DM gagndeep singh randhawa Suicide Post-mortem Funeral Today laljit Bhullar
अमृतसर में पत्रकारों से बात करती पत्नी उपिंदर कौर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब वेयरहाउस के जिला मैनेजर रहे गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी मामले में परिवार की सीबीआई जांच से सीएम भगवंत मान ने इनकार कर दिया है। 

Trending Videos


मान ने कहा कि हमने न्याय का वादा किया। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब रिमांड ली जाएगी। चाहे कोई मंत्री हो या कोई आम आदमी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
जहां तक सीबीआई की बात है, ऐसे कई उदाहरण हैं जहां कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। वाई पूरन कुमार मामला, जिसमें हरियाणा के शीर्ष अधिकारियों के नाम आए थे - क्या उसे सीबीआई को सौंपा गया था? एक परिवार ने छलांग लगाई थी जिसमें पिता और बेटी की मौत हो गई थी और पत्नी बच गई थी। उसने कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाए थे। पटियाला में आत्मदाह की एक घटना में कैप्टन अमरिंदर सरकार पर आरोप लगे थे, क्या उसमें सीबीआई जांच हुई थी?

पंजाब पुलिस इस जांच को संभालने में पूरी तरह से सक्षम है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक व्यक्ति अमित शाह का नाम लेकर आत्महत्या कर गया था उसमें कौन सी सीबीआई जांच हुई थी? क्या अमित शाह ने इस्तीफा दिया था?

कोर्ट में भुल्लर की पेशी आज

इस मामले में पूर्व मंत्री लाल सिंह भुल्लर को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। भुल्लर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

आज उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

भुल्लर की पोस्ट पर क्या बोली रंधावा की बेटी

वहीं भुल्लर की खुद को निर्दोष बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर रंधावा की बेटी ने मीडिया के सामने बयान दिया है। रंधावा की बेटी ने कहा कि भुल्लर की ओर से खुद को निर्दोष बताए जाने के दावे बेबुनियाद हैं। उनके मुताबिक, उनके पिता को लगातार फोन कॉल के जरिए दबाव डाला जाता था। उन्होंने कहा कि इन कॉल्स की संख्या काफी है और इसकी जांच साइबर सेल से कराई जानी चाहिए, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित सरकारी कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए। उनका कहना है कि वीडियो में उनके पिता यह कहते दिखाई देते हैं कि उन पर दबाव बनाया जा रहा था।

परिवार की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस और अन्य एजेंसियों की कार्रवाई की ओर से बनती कार्रवाई की जा रहीं है।

यह है मामला

गगनदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने मरने से पहले बनाए वीडियो में पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लिया था। वीडियो सामने आने के बाद सीएम ने तुरंत मंत्री का इस्तीफा ले लिया था। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और परिवार का दबाव बढ़ा तो भुल्लर, उसके पिता और उसके पीए के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed