फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A marble trader was attacked in broad daylight in Kishangarh, the incident was captured on CCTV.

Ajmer: दिनदहाड़े मौत का तांडव! मार्बल कारोबारी पर सरियों-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Wed, 22 Jul 2026 10:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 10:45 PM IST
सार

अजमेर के किशनगढ़ स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मार्बल व्यापारी गोवर्धन पर 4 से 5 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। स्कॉर्पियो से आए हमलावर गोदाम में घुसे और लोहे की सरियों व डंडों से बेरहमी से मारपीट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
A marble trader was attacked in broad daylight in Kishangarh, the incident was captured on CCTV.
दिनदहाड़े मार्बल व्यापारी पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के किशनगढ़ में दिनदहाड़े मार्बल व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। गांधीनगर थाना क्षेत्र के मार्बल एरिया में स्कॉर्पियो से आए 4 से 5 बदमाशों ने एक गोदाम में घुसकर मार्बल व्यापारी गोवर्धन पर लोहे की सरियों और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

स्कॉर्पियो में आए बदमाश, गोदाम में घुसकर किया हमला

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र के मार्बल एरिया स्थित गोवर्धन के गोदाम में दिनदहाड़े स्कॉर्पियो में सवार होकर 4 से 5 बदमाश पहुंचे। बदमाश सीधे गोदाम के अंदर घुसे और व्यापारी पर लोहे की सरियों तथा डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यापारी के साथ बेरहमी से मारपीट की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती

हमले में व्यापारी गोवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मार्बल कारोबारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: गुलाबी नगरी को बड़ी सौगात, आज जयपुर मेट्रो फेज-2 का सीएम करेंगे भूमि पूजन

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और हमला स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

पुलिस ने गोदाम से सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे आपसी रंजिश या व्यावसायिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed