सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Hearing Held on Claim of Shiv Temple Ajmer Dargah Dispute Next Hearing Scheduled for 2 may

Ajmer Dargah Dispute: शिव मंदिर होने के दावे पर हुई सुनवाई, अब दो मई को होगी अगली सुनवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे से जुड़े मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 2 मई 2026 की तारीख तय की है। इस दिन लंबित याचिकाओं पर अहम फैसला हो सकता है, जिससे केस की आगे की दिशा तय होगी।

Hearing Held on Claim of Shiv Temple Ajmer Dargah Dispute Next Hearing Scheduled for 2 may
अजमेर दरगाह में शिव मंदिर के दावे पर हुई सुनवाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे से जुड़े बहुचर्चित और संवेदनशील मामले में शनिवार को जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से दायर याचिकाओं पर प्रारंभिक बहस की गई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 मई 2026 की तारीख तय की है, जिस दिन लंबित आवेदनों पर महत्वपूर्ण फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos


सीमित संख्या में हुई आवेदन पर सुनवाई
सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में विष्णु गुप्ता ने बताया कि वे कई आवेदनों पर सुनवाई की तैयारी के साथ अदालत पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने सीमित संख्या में ही आवेदन पर सुनवाई की। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े एक पक्षकार द्वारा हाईकोर्ट का रुख करने के कारण प्रक्रिया में बदलाव हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि न्यायालय ने पहले निर्देश दिए थे कि नए पक्षकार बनाए जाने से संबंधित सभी लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा किया जाए। फिलहाल इस मामले में कई याचिकाएं लंबित हैं, जिन पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और किसी नए पक्षकार को औपचारिक रूप से शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  आरएएस की परीक्षा में बाड़मेर के दिनेश ने किया टॉप, मेरिट लिस्ट में चार लड़कियां भी शामिल

2 मई को होगी अगली सुनवाई
बताया जा रहा है कि 2 मई को होने वाली अगली सुनवाई में इन सभी आवेदनों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। उसी दिन यह भी तय हो सकता है कि किन-किन आवेदकों को इस मामले में पक्षकार के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके बाद ही मुख्य मुद्दे पर विस्तृत सुनवाई आगे बढ़ सकेगी। धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक दावों से जुड़े होने के कारण यह मामला लगातार संवेदनशील बना हुआ है। कोर्ट की हर सुनवाई पर दोनों पक्षों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर बनी हुई है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी सुनवाई इस केस की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed