फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Municipal Corporation Ward Reservation Lottery: 20 SC, 2 ST and 16 OBC wards reserved 27 wards for women

अजमेर नगर निगम वार्ड आरक्षण लॉटरी: 20 एससी, 2 एसटी और 16 ओबीसी वार्ड आरक्षित; 27 महिलाओं के लिए

Mon, 17 Aug 2026 04:57 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 04:57 PM IST
सार

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों की आरक्षण लॉटरी में 20 एससी, 2 एसटी और 16 ओबीसी वार्ड आरक्षित किए गए। महिलाओं के लिए कुल 27 वार्ड आरक्षित हैं। मेयर पद पहले ही महिला के लिए आरक्षित हो चुका है।

विज्ञापन
Ajmer Municipal Corporation Ward Reservation Lottery: 20 SC, 2 ST and 16 OBC wards reserved 27 wards for women
अजमेर नगर निगम वार्ड आरक्षण लॉटरी निकाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों सहित जिले की आठ अन्य नगर निकायों के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को जवाहर रंगमंच में निकाली जा रही है। सबसे पहले अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई। अजमेर कलेक्टर लोक बंधु ने लॉटरी प्रक्रिया और आरक्षण से संबंधित जानकारी दी।

विज्ञापन

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में 20 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी), 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 16 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा कुल 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन

एससी के 20 वार्ड आरक्षित
एससी वर्ग के लिए वार्ड 27, 48, 22, 26, 49, 53, 19, 23, 43, 46, 10, 50, 47, 44, 62, 25, 51, 45 और 9 आरक्षित किए गए हैं। इनमें एससी महिला के लिए वार्ड 25, 44, 10, 43, 62, 23 और 47 आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटी के 2 वार्ड
एसटी वर्ग के लिए वार्ड 61 और 54 आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 54 एसटी महिला के लिए आरक्षित है।

पढ़ें:  सतीश पूनियां को क्यों मिला BJP में प्रमोशन? संगठन में बढ़ते कद के पीछे ये बड़ी वजहें

ओबीसी के 16 वार्ड
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 80, 13, 17, 4, 31, 66, 6, 68, 35, 30, 29, 65, 37, 60, 71 और 63 आरक्षित किए गए हैं। इनमें ओबीसी महिला के लिए वार्ड 30, 60, 71, 4 और 80 आरक्षित किए गए हैं।

सामान्य महिला के लिए 14 वार्ड
सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड 32, 69, 64, 59, 57, 72, 12, 11, 70, 74, 3, 16, 39 और 5 आरक्षित किए गए हैं।

पहले ही तय हो चुका है मेयर पद का आरक्षण
अजमेर नगर निगम के मेयर पद के लिए 13 अगस्त को ही आरक्षण लॉटरी निकाली जा चुकी है। इस बार अजमेर मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित है। यानी किसी भी आरक्षित या सामान्य वर्ग की महिला अजमेर नगर निगम की मेयर बन सकती है।

आरक्षण लॉटरी के बाद अजमेर नगर निगम के चुनावी समीकरण में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई मौजूदा पार्षदों के वार्ड आरक्षित होने से उन्हें दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी करनी पड़ सकती है। वहीं, नए दावेदारों के लिए भी चुनावी मैदान में उतरने का रास्ता खुल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed