{"_id":"6a82ead979eb8b1a5d0e27e2","slug":"ajmer-news-uproar-over-alleged-obscene-acts-by-teacher-angry-students-blacken-accused-s-face-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: शिक्षक की अश्लील हरकतों के आरोप पर मचा बवाल, गुस्साई छात्राओं ने आरोपी के मुंह पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: शिक्षक की अश्लील हरकतों के आरोप पर मचा बवाल, गुस्साई छात्राओं ने आरोपी के मुंह पर पोती कालिख
Mon, 17 Aug 2026 04:35 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:35 PM IST
सार
पुष्कर में छात्राओं से कथित अश्लील हरकतों के आरोप में शिक्षक को पुलिस की निगरानी में ले जाते समय हंगामा हो गया। आक्रोशित छात्राओं और ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपी के चेहरे पर कालिख पोतकर विरोध जताया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुष्कर में शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों और छात्राओं के परिजनों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में छात्राओं के परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक को पुलिस अपनी निगरानी में वाहन से लेकर जा रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद छात्राओं और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के मुंह पर कालिख पोतकर अपना आक्रोश जताया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक को पुलिस वाहन से ले जाए जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि यदि छात्राओं के साथ गलत व्यवहार के आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा: एप्रन में NCC के माइक्रो विमान से टकराया ग्राउंड वाहन, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
मामले की गंभीरता और मौके पर बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि अजमेर से भी भारी पुलिस जाब्ता मौके पर रवाना किया गया।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्राओं के परिजन मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा छात्राओं और संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी है।