{"_id":"6a8022c49396c2f13a0df934","slug":"theft-of-gold-silver-and-ancient-conch-shells-found-during-field-excavation-revealed-7-accused-arrested-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4615208-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: खेत की खुदाई में मिले खजाने पर चोरों ने किया हाथ साफ, सात आरोपी गिरफ्तार, 1.25 करोड़ का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: खेत की खुदाई में मिले खजाने पर चोरों ने किया हाथ साफ, सात आरोपी गिरफ्तार, 1.25 करोड़ का माल बरामद
Sat, 15 Aug 2026 04:30 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 04:30 PM IST
सार
नसीराबाद में खेत की खुदाई में मिले खजाने पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया, लेकिन करीब दो महीने बाद पुलिस ने पूरा मामला सुलझा लिया। पुलिस को सात आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 1.25 करोड़ रुपये का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
खेत की खुदाई में मिला खजाना, पुलिस ने किया बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के नसीराबाद में खातेदारी खेत में खुदाई के दौरान मिले सोना-चांदी, तांबा, कीमती धातुओं की वस्तुओं और प्राचीन शंख चोरी के करीब दो माह पुराने मामले का नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए का माल बरामद किया है। बरामदगी में करीब 700 ग्राम सोना, 310 ग्राम चांदी, ढाई किलो के आसपास तांबे की छड़ व तार, दो प्राचीन शंख तथा चोरी का माल बेचने से प्राप्त 17 लाख 44 हजार 500 रुपए नकद शामिल हैं।
विज्ञापन
सदर थानाधिकारी सर्किल इंस्पेक्टर राधेश्याम चौधरी ने बताया कि 12 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिठूर की सरहद में करीब दो माह पहले एक खातेदारी खेत में खुदाई के दौरान सोना, चांदी, तांबा सहित अन्य कीमती धातुओं की वस्तुएं और पुराने शंख मिले थे। खेत मालिक के परिवार के लोगों ने इन वस्तुओं को सुरक्षित निकाला था, लेकिन बाद में कुछ लोग इन वस्तुओं को चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने नसीराबाद तहसील की राजस्व टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मौके पर जेसीबी से खुदाई किए जाने के साक्ष्य भी मिले। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, आसूचना तंत्र और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की जानकारी जुटाई। गहन जांच के बाद पुलिस ने बिठूर निवासी फिरोज खान, कादर मेहरात, धोलादांता बूबानिया निवासी शंकर सिंह, हरलाल रावत, जयसिंह, महावीर सिंह और नारायण सिंह रावत को गिरफ्तार किया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कीमती वस्तुएं बरामद की गईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस से पहले युवाओं ने उठाई व्यवस्था पर आवाज, बोले- सिर्फ जश्न नहीं, बदलाव चाहिए
700 ग्राम सोना और 310 ग्राम चांदी बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपियों से करीब 700 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसमें छोटी-बड़ी प्लेटें, सोने की डलियां और जेवराती आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा करीब 310 ग्राम चांदी की पातड़ी, लगभग ढाई किलो तांबे की छड़ एवं तार तथा दो प्राचीन शंख बरामद किए गए हैं। चोरी किए गए माल को बेचकर प्राप्त 17 लाख 44 हजार 500 रुपए नकद भी पुलिस ने बरामद कर लिए।
घटनास्थल खेतों के बीच कच्चे रास्ते पर स्थित है और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। साथ ही घटना करीब दो माह पुरानी होने तथा खेत में फसल की बुवाई हो जाने के कारण पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, आसूचना और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर मामले की कड़ियां जोड़ीं और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि खेत की खुदाई के दौरान बरामद हुई इन प्राचीन एवं कीमती वस्तुओं का वास्तविक स्रोत क्या था और इस मामले में अन्य कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं।