सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Indian Railway: Rail traffic disrupted due to heavy rains in Jammu division, 10 trains canceled, know the list

Indian Railway: जम्मू मंडल में भारी बारिश से रेल यातायात बाधित, 10 ट्रेनें रद्द, जानें देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 31 Aug 2025 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी बारिश के चलते कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 17 में आई तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। 

Indian Railway: Rail traffic disrupted due to heavy rains in Jammu division, 10 trains canceled, know the list
भारतीय रेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 17 में तकनीकी समस्या आने के चलते कई प्रमुख रेलसेवाएं रद्द कर दी गई हैं।
Trending Videos


रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 1 सितंबर 2025 को निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:
  • गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी
  • गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर
  • गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी
  • गाड़ी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी
  • गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी
  • गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर
  • गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती
  • गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी
  • गाड़ी संख्या 19108, एमसीटीएम उधमपुर-भावनगर टर्मिनस
  • गाड़ी संख्या 19028, जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस

यह भी पढ़ें- Jalore Weather: जालौर में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई रास्ते बंद; जानें हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को सलाह

रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट और ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें। मौसम और तकनीकी समस्याओं के चलते सेवाओं में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed