फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur : Unidentified Body Found Near Railway Culvert in Ladnun, Police Efforts for Identification Underway

Nagaur News : लाडनूं में रेलवे पुलिया के पास मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी, पहचान के प्रयास जारी

Sun, 02 Feb 2025 09:22 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 09:22 AM IST
सार

जिले के लाडनूं में रेलवे पुलिया के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही है और उसके हुलिये से संबंधित सूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Nagaur : Unidentified Body Found Near Railway Culvert in Ladnun, Police Efforts for Identification Underway
मृतक की फोटो

विस्तार

जिले के लाडनूं कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस इसकी शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तिरपाल मार्केट से आगे रेलवे पुलिया के पास यह शव मिला है। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई पर्वत सिंह को जैसे ही इस अज्ञात शव की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है और उसके चेहरे पर फ्रेंच कट दाढ़ी और मूंछें हैं। मृतक ने ब्राउन रंग की स्वेटर और ग्रे कलर की शर्ट पहन रखी थी और उसके सिर पर नीली टोपी थी। मृतक के हाथ में मौली (धागा) बंधी हुई थी और गले में मणियों की माला थी। शव की तलाशी लेने पर उसकी जेब से जर्दे की पुड़िया और चूना मिला है लेकिन कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में अन्य थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेज दी है और मृतक की फोटो सहित पहचान संबंधी जानकारी जारी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और आगे की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस यह स्पष्ट करेगी कि मृतक की मौत किन कारणों से हुई है। अगर किसी गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज है तो उससे भी शव का मिलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed