फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur: Police nexus exposed in illegal gravel mining, 5 policemen present in line, 17 CCA notices served

Nagaur: अवैध बजरी खनन में पुलिस की सांठगांठ उजागर, 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 17 सीसीए का नोटिस थमाया

Tue, 18 Feb 2025 09:18 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 09:18 PM IST
सार

जिले के रियाबड़ी उपखंड में अवैध बजरी खनन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए डिकॉय ऑपरेशन में थांवला थाना क्षेत्र के 4 कांस्टेबल और 1 हेड कांस्टेबल की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही थानाधिकारी समेत सभी पांच पुलिसकर्मियों को 17 सीसीए का नोटिस भी थमाया गया है।

विज्ञापन
Nagaur: Police nexus exposed in illegal gravel mining, 5 policemen present in line, 17 CCA notices served
थांवला थाना

विस्तार

रियाबड़ी उपखंड में लूणी नदी के आसपास लंबे समय से अवैध बजरी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों ने कई बार जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस के कुछ कार्मिक बजरी माफियाओं से सांठगांठ कर करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान करवा रहे थे।
विज्ञापन


जब इस मामले की भनक पुलिस मुख्यालय को लगी तो उच्च अधिकारियों ने विजिलेंस टीम का गठन कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई में थांवला थाना क्षेत्र के हेड कांस्टेबल चंद्रगुप्त और कांस्टेबल शंकरलाल मीणा, विजयसिंह व गोविंदराम की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी सूरजमल सहित सभी पांच आरोपियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन


रेंज डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि नागौर जिले में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने जांच की। डिकॉय ऑपरेशन के तहत मिली रिपोर्ट में थांवला थाने के कई पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। डीआईजी ने साफ किया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिवादी ने कई बार लिखित शिकायतें दी थीं, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जब मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा, तो विजिलेंस टीम ने ऑपरेशन चलाकर सच्चाई उजागर की। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अब अन्य एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं।


इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि अवैध बजरी खनन में केवल माफिया ही नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी भी शामिल थे। अब देखना होगा कि दोषियों पर आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

थांवला थाने के शॉर्ट्स

थांवला थाने के शॉर्ट्स

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed