फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur: Minister of State Manju Baghmar met Railway Minister, demanded stoppage of express train at Badi Khatu

Nagaur: राज्यमंत्री मंजू बाघमार ने की रेल मंत्री से मुलाकात, बड़ी खाटू में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

Sat, 22 Feb 2025 10:44 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 10:44 AM IST
सार

राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बड़ीखाटू रेलवे स्टेशन पर दिल्ली सराय रोहिल्ला, जोधपुर, कामाख्या और भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Nagaur: Minister of State Manju Baghmar met Railway Minister, demanded stoppage of express train at Badi Khatu
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते राज्यमंत्री

विस्तार

जिले के जायल विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र रेलवे स्टेशन बड़ी खाटू पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने बड़ी खाटू स्टेशन पर दिल्ली सराय रोहिल्ला, जोधपुर एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस और भगत की कोठी एक्सप्रेस के ठहराव का अनुरोध किया।

विज्ञापन


डॉ. बाघमार ने रेलमंत्री को अवगत कराया कि बड़ी खाटू स्टेशन पर 60 वर्षों से एक्सप्रेस और साधारण ट्रेनों का ठहराव हो रहा था, लेकिन कोरोना काल में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी खाटू जायल, डेगाना, मकराना और डीडवाना तहसील का संगम स्थल है, जहां से बड़ी संख्या में लोग व्यापार और अन्य कार्यों के लिए यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी खाटू में दीपेश्वर आश्रम और बाबा समन दीवान की दरगाह होने के कारण दूर-दराज से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इसके अलावा बड़ी खाटू का सेंड स्टोन विदेशों तक निर्यात होता है, जिससे व्यापार के लिए भी आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जल्द ही मंत्रालय स्तर पर परीक्षण करवाने के बाद बड़ी खाटू स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस मौके पर बड़ी खाटू रेलवे विकास समिति के पदाधिकारी नरपत कोठारी, नवाब गैसावत और अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed