Ajmer News: आरएएस भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट आज संभव, साक्षात्कार प्रक्रिया अंतिम चरण में
आरएएस भर्ती 2024 के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज बड़ी खबर आ सकती है। साक्षात्कार प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही आयोग आज ही परिणाम जारी कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से शुरू हुए साक्षात्कार के 9वें चरण की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। इससे पहले साक्षात्कार का प्रथम चरण 1 दिसम्बर 2025 से शुरू हुआ था। पिछले कई महीनों से चरणबद्ध तरीके से इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे थे, जिनमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अब अंतिम चरण के इंटरव्यू पूरे होने के साथ ही आयोग रिजल्ट तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया में जुट गया है।
इस भर्ती के तहत कुल 1096 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 428 पद राज्य सेवा के और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा समेत विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: श्री सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार खुला, पहले चरण की गणना में निकले 11 करोड़ 11 लाख रुपये
आरपीएससी की इस भर्ती को लेकर प्रदेशभर के अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीदवार लंबे समय से फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने की कगार पर है। माना जा रहा है कि इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद आयोग मेरिट सूची जारी कर सकता है।
हालांकि आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक आज ही परिणाम घोषित होने की पूरी संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत उसे देख सकें। फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रदेश को नए आरएएस अधिकारियों की सौगात मिलेगी, जो प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
सहायक आचार्य (रेनल ट्रांसप्लांटेशन) के साक्षात्कार स्थगित
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले सहायक आचार्य (रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी) पदों के साक्षात्कार को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए आयोग सचिव ने बताया कि यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 7065/2026 में पारित आदेश की पालना में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार की नई तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को समय पर सूचित कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित था, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।