सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RAS Recruitment 2024 final result likely today, interview process in final stage

Ajmer News: आरएएस भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट आज संभव, साक्षात्कार प्रक्रिया अंतिम चरण में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

आरएएस भर्ती 2024 के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज बड़ी खबर आ सकती है। साक्षात्कार प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही आयोग आज ही परिणाम जारी कर सकता है।

RAS Recruitment 2024 final result likely today, interview process in final stage
आरएएस भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट आज संभव
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट आज जारी होने की संभावना जताई जा रही है। आयोग की ओर से साक्षात्कार प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और आज 9वें चरण के इंटरव्यू के साथ ही पूरी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार के बाद आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से शुरू हुए साक्षात्कार के 9वें चरण की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। इससे पहले साक्षात्कार का प्रथम चरण 1 दिसम्बर 2025 से शुरू हुआ था। पिछले कई महीनों से चरणबद्ध तरीके से इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे थे, जिनमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अब अंतिम चरण के इंटरव्यू पूरे होने के साथ ही आयोग रिजल्ट तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 1096 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 428 पद राज्य सेवा के और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा समेत विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: श्री सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार खुला, पहले चरण की गणना में निकले 11 करोड़ 11 लाख रुपये

आरपीएससी की इस भर्ती को लेकर प्रदेशभर के अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीदवार लंबे समय से फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने की कगार पर है। माना जा रहा है कि इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद आयोग मेरिट सूची जारी कर सकता है।

हालांकि आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक आज ही परिणाम घोषित होने की पूरी संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत उसे देख सकें। फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रदेश को नए आरएएस अधिकारियों की सौगात मिलेगी, जो प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

सहायक आचार्य (रेनल ट्रांसप्लांटेशन) के साक्षात्कार स्थगित

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले सहायक आचार्य (रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी) पदों के साक्षात्कार को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए आयोग सचिव ने बताया कि यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 7065/2026 में पारित आदेश की पालना में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार की नई तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को समय पर सूचित कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित था, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed