सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajay Rai Slams BJP Says Poll Panel Acting in Sync Attempt to Delay Panchayat Elections in UP

अजमेर में जमकर बरसे अजय राय, बोले- चुनाव आयोग और भाजपा एक-दूसरे के पूरक; यूपी में पंचायत चुनाव टालने की कोशिश

अमर उजाला ब्यूरो, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

अजमेर में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार डर के कारण निकाय और पंचायत चुनाव टाल रही है और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से बच रही है। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संगठन मजबूत करने की अपील भी की।

Ajay Rai Slams BJP Says Poll Panel Acting in Sync Attempt to Delay Panchayat Elections in UP
अजमेर पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अजमेर दौरे के दौरान भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए चुनाव टाल रही है और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से बचने का प्रयास कर रही है।

Trending Videos


दरअसल, बुधवार रात अजमेर पहुंचे अजय राय ने यूथ कांग्रेस के “युवा कांग्रेस महासंग्राम” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं में दिख रहे उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आज का नौजवान राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है और कांग्रेस पार्टी उन्हें आगे बढ़ने का मंच दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनी स्तर पर युवा करें काम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़ रहे हैं, जो पार्टी के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आएं।

चुनाव आयोग और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अजय राय ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग अब पूरी तरह निष्पक्ष संस्था नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग और भाजपा एक-दूसरे के पूरक की तरह काम कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है।

निकाय और पंचायत चुनाव टालने पर सरकार को घेरा
प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि  राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जाने को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। अजय राय का कहना है कि सरकार जनता के बीच जाने से घबरा रही है, इसलिए चुनाव टालने की रणनीति अपनाई जा रही है। उनके अनुसार यह सरकार की कमजोरियों और असफलताओं को छिपाने की कोशिश है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई राज्यों में छात्रसंघ चुनाव भी नहीं कराए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें-  जयपुर में ‘ओरण बचाओ’ यात्रा पर बवाल: धरने पर बैठे विधायक भाटी, पुलिस से हुई नोंकझोंक; जमकर हुआ प्रदर्शन

महिला आरक्षण और प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना
महिला आरक्षण के मुद्दे पर अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने से पहले व्यवहार में भी सम्मान दिखना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed