पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Teacher Accused of Exploiting Student in Ajmer Victim Alleges Blackmail Over Objectionable Videos

Rajasthan: स्कूली छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, फिर गंदे वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल; शिक्षक पर मामला दर्ज

Mon, 06 Jul 2026 12:28 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 12:28 PM IST
सार

अजमेर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा ने शिक्षक पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन
Teacher Accused of Exploiting Student in Ajmer Victim Alleges Blackmail Over Objectionable Videos
इंग्लिश टीचर पर लगाए दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अजमेर शहर के दरगाह थाना क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही अंग्रेजी विषय के शिक्षक पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, मारपीट और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकातयी आवेदन के आधार पर दरगाह थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सहायक उपनिरीक्षक श्यामलाल के अनुसार, पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब दो वर्ष पहले, जब वह 16 वर्ष की थी और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी, तब वह आरोपी शिक्षक से अंग्रेजी की कोचिंग लेती थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और पढ़ाई के बहाने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता ने आरोपी का विरोध किया तो उसने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और हाल ही में उसके घर पहुंचकर भी धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajasthan: सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, ट्रॉमा ICU में तोड़ा दम; तीन दिन पहले हुई थी नवजात की मौत
 
प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई
लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों के साथ दरगाह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले के सभी पहलुओं पर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा। यह मामला शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed