फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News tractor-trolley hit woman from behind while she was going to get milk elderly died on spot

Nagaur News: दूध लेने गई महिला को पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, मौके पर बुजुर्ग की हुई मौत

Sat, 28 Dec 2024 03:25 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

घर वाले चाय पीने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दूध लेने गई महिला को पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। ऐसे में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Nagaur News tractor-trolley hit woman from behind while she was going to get milk elderly died on spot
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर शहर के कोतवाली थाना इलाके में सुबह आठ बजे एक बुजुर्ग महिला अपने घर से चाय के लिए दूध लेने निकली। खत्रीपुरा में दूध की डेयरी पर पहुंचने से पहले ही पीछे से आ रही ट्रैक्टर- ट्रॉली ने टक्कर मार दी। मौके पर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक मौके से लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने देखा और परिजनों को सूचना दी, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। दूसरी तरफ पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि सुबह की चाय बनाने के लिए घर से नागौर शहर के शहर के बड़ली के पांच नंबर स्कूल के पीछे रहने वाली भवराई पत्नी भीयाराम (75) मेघवाल दूध लेकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, मौके पर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। ट्रैक्टर ड्राइवर अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर फरार हो गया। जब स्थानीय लोगों ने देखा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना देते ही मौके पर परिजन दौड़कर पहुंचे और देखा बुजुर्ग महिला को मौत हो चुकी है। परिजनों ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर को खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि तड़के आठ बजे बड़ली मोहल्ले की रहने वाली बुजुर्ग महिला दूध लेकर घर जा रही। इसी दौरान पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी है। सूचना पर मौके पर पहुंचे और शव को यहां चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, दूसरी टीमें आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed