{"_id":"6a428a8232336a4b0806cadf","slug":"alwar-news-police-investigate-truck-driver-s-death-after-suspected-poisonous-substance-consumption-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 29 Jun 2026 08:39 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:39 PM IST
सार
एनईबी थाना क्षेत्र में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में जमा परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के एनईबी थाना क्षेत्र के मुंगस्का निवासी 38 वर्षीय ट्रक चालक की कथित रूप से जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय वह शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि उसने जहरीला पदार्थ जानबूझकर सेवन किया था या यह दुर्घटनावश हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bikaner News: सरकारी स्कूल में भरभराकर गिरी छत की पट्टियां, बच्चों के पहुंचने से पहले टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुंगस्का निवासी रजाक पुत्र सुभान खान ट्रक चालक था और लंबे समय से शराब का सेवन करता था। रविवार शाम उसने कथित रूप से जहरीली दवा पी ली, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अलवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
रजाक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पिता की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके सामने आजीविका का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। एनईबी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जहरीले पदार्थ का सेवन आत्महत्या के इरादे से किया गया था या किसी अन्य परिस्थिति में यह घटना हुई।