पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: CM Bhajan Lal Sharma Receives Grand Welcome in Jaipur After Yamuna Water Agreement

Rajasthan News: यमुना जल समझौते पर जयपुर में सीएम भजनलाल का भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Tue, 30 Jun 2026 05:35 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 05:35 PM IST
सार

यमुना जल समझौते को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए भाजपा ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को उसके हिस्से का पानी दिलाना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

विज्ञापन
Rajasthan News: CM Bhajan Lal Sharma Receives Grand Welcome in Jaipur After Yamuna Water Agreement
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना जल समझौते के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। जयपुर एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और पारंपरिक स्वागत के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Rajasthan News: CM Bhajan Lal Sharma Receives Grand Welcome in Jaipur After Yamuna Water Agreement
यमुना जल समझौते पर सीएम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मदन राठौड़ ने उन्हें चांदी का कलश भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सिर पर रखकर स्वीकार किया। मीडिया से बातचीत में भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत पानी रही है और उनकी सरकार किसानों, उद्योगों तथा आमजन के लिए जल उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी, यमुना जल समझौता और देवास परियोजना जैसी वर्षों से लंबित योजनाओं को उनकी सरकार ने आगे बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: डकैत जगन गुर्जर की हत्या पर बवाल: 'जब तक CBI जांच नहीं, तब तक पोस्टमार्टम नहीं', धरने पर बैठा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan News: CM Bhajan Lal Sharma Receives Grand Welcome in Jaipur After Yamuna Water Agreement
भाजपा कार्यालय में सीएम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री चार ई-बसों के काफिले के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। पहली बस में उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहे, जबकि अन्य बसों में मंत्री, विधायक और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी सवार थे। कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले का जवाहर सर्किल, गांधी सर्किल, रामबाग सर्किल और कॉनोडिया कॉलेज के सामने सहित कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आलू से सोना बनाने की बातें करने वालों के विपरीत उनकी सरकार यमुना का पानी राजस्थान लेकर आई है। उन्होंने कहा कि पानी आने के बाद प्रदेश का किसान अपनी मेहनत से सोना उगाएगा।

विज्ञापन

Rajasthan News: CM Bhajan Lal Sharma Receives Grand Welcome in Jaipur After Yamuna Water Agreement
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम को चांदी का कलश भेंट किया - फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे के करीब मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि जिस प्रकार भागीरथ गंगा को धरती पर लाए थे, उसी तरह भजनलाल शर्मा यमुना का पानी राजस्थान तक लाने का ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा से तीन बड़ी पाइपलाइनों के माध्यम से राजस्थान को पानी मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास पर भी विभिन्न सामाजिक संगठनों, भाजपा विधि प्रकोष्ठ तथा शेखावाटी क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1994 के समझौते के अनुरूप राजस्थान को उसके हिस्से का पानी मिलेगा, जिससे शेखावाटी सहित कई क्षेत्रों की पेयजल और सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed