{"_id":"69258857383c689a1d08807c","slug":"alwar-accident-ahmedabad-delhi-bus-collides-with-parked-truck-on-delhi-mumbai-expressway-2-dead-30-injured-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar Accident: अलवर एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो की मौत, 30 घायल; अहमदाबाद से दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar Accident: अलवर एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो की मौत, 30 घायल; अहमदाबाद से दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Nov 2025 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Alwar Bus-Truck Accident: अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो यात्रियों की मौत और 30 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बचाव कार्य कर यातायात बहाल किया।
घायल बस यात्रियों को इलाज के लिए पहुंचाया गया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos
खड़ा था ट्रक, पीछे से घुसी तेज रफ्तार बस
हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक नूंह की ओर जा रहा था, जब रास्ते में टायर पंचर होने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही अहमदाबाद–दिल्ली रूट की यात्री बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज और यात्रियों की चीखें दूर तक सुनाई दीं। बस की गति इतनी अधिक थी कि ड्राइवर साइड का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया और कई यात्री सीटों में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो यात्रियों की मौत, 8 से 10 की हालत गंभीर
दुर्घटना में कुल 30 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 8 से 10 यात्रियों को तत्काल रेफर कर अलवर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों का इलाज राजगढ़ के स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। घायल यात्रियों में शब्बीर, हारुन, अकरम, रमेश, कार्तिक, सुधाकर, रघुनाथ, राजेश परमार, जाहुल सहित कई लोग शामिल हैं, जिन्हें गहरी चोटें आई हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर मार्ग को फिर से सुचारु कर दिया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनरी और कपड़े के थान जलकर राख; लाखों रुपये का नुकसान
तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा कारण
प्रारंभिक जांच में बस की तेज गति और चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों से भी हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन