सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime: Speeding Bolero Drags Four Teens 70 Feet in Sehore, Two Dead and Two Critically Injured

सीहोर में बेकाबू बोलेरो का कहर: चार किशोरों को 70 फीट तक घसीटते ले गई, दो की मौत; अभी दो जिंदगी से जंग लड़ रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर शहर में मोती बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े चार किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से फरार है। पढ़ें पूरी खबर

MP Crime: Speeding Bolero Drags Four Teens 70 Feet in Sehore, Two Dead and Two Critically Injured
सड़क किनारे एक बाइक के पास खड़े मासूमों को कुचल गई बेकाबू बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर शहर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मोती बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार से दौड़ती हुई एक बेकाबू बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े चार किशोरों को बेरहमी से टक्कर मार दी।
Trending Videos


हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो चारों को करीब 70 फीट तक घसीटते हुए ले गई और फिर ट्रैक्टर व टैंकर से टकराने के बाद एक चाय की दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महू निवासी अमित कौशल (16) अपने मौसी के घर लुनिया चौराहा सीहोर आया हुआ था। शनिवार रात करीब 11:30 बजे अमित अपने मौसेरे भाई प्रिंशु कौशल (13) और अपने दो अन्य साथियों धीरज व रेंचो के साथ मोती बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे एक बाइक के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहा थे। चारों किशोर बेखबर होकर चर्चा में लगे थे, तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

70 फीट तक घसीटते हुए ले गई बोलेरो
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही चारों किशोर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद भी वाहन नहीं रुका और उन्हें करीब 70 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। बेकाबू बोलेरो इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर और टैंकर से टकराई और फिर जाकर इंदर की चाय की दुकान में घुस गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।

मौके पर मौत, अस्पताल में टूटी सांस
हादसा इतना वीभत्स था कि अमित कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रिंशु कौशल को तुरंत इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल धीरज और रेंचो को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटनास्थल पर मची चीख-पुकार
दुर्घटना के बाद मोती बाबा मंदिर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायल बच्चों को देखकर लोगों के होश उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और हर तरफ चीख-पुकार का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस अब वाहन के आधार पर चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Live Indore Rang Panchami 2026 live: राजवाड़ा पहुंची संस्था सृजन की गेर, बाबा महाकाल की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

बोलेरो पर लिखा था “मध्य प्रदेश शासन”
मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस बोलेरो से हादसा हुआ उस पर “मध्य प्रदेश शासन” लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि वाहन किसी रमेश राठौड़ नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है और वाहन मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में लगा होना बताया जा रहा है।

हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन के वास्तविक मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा और हादसे के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed