सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Royal Holi celebrated at Ramraja Temple in Orchha mp news

Tikamgarh: ओरछा के रामराजा मंदिर में खेली गई शाही होली, चांदी की पिचकारी से लगाया रंग; अबीर-गुलाल खूब उड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा में स्थित विश्व प्रसिद्ध राम राजा मंदिर में इस वर्ष भी भक्तिमय और रंगीन होली का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में भगवान रामराजा सरकार को चांदी की पिचकारी से रंग अर्पित किया गया।

Royal Holi celebrated at Ramraja Temple in Orchha mp news
रामराजा मंदिर में होली खेलते श्रद्धालु
विज्ञापन

विस्तार

निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरक्षा में स्थित विश्व प्रसिद्ध राम राजा मंदिर में इस वर्ष भी होली का अद्भुत और भक्तिमय नजारा देखने को मिला। भगवान रामराजा सरकार के दरबार में परंपरागत रूप से शाही होली खेली गई, जिसमें चांदी की पिचकारी से भगवान को रंग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला और श्रद्धालु रंगों में सराबोर नजर आए।
Trending Videos


चांदी की पिचकारी से भगवान को रंग चढ़ाया
होली उत्सव की शुरुआत मंदिर के प्रधान पुजारी रमाकांत महाराज ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर की। सबसे पहले भगवान रामराजा सरकार को अबीर-गुलाल अर्पित किया गया और उसके बाद चांदी की पिचकारी से भगवान को रंग चढ़ाया गया। इसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर जमुना भिड़े को तिलक लगाकर होली महोत्सव का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड की पावन धरा ओरछा में स्थित रामराजा सरकार मंदिर अपनी अनोखी परंपराओं और गहरी धार्मिक आस्था के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।

ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की रही गूंज
होली के इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही भगवान पर रंग चढ़ाया गया, मंदिर परिसर “जय श्री रामराजा सरकार” के जयघोष से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया।

ये भी पढ़ें- Live Indore Rang Panchami 2026 live: टोरी कॉर्नर से गेर की हुई शुरुआत, टैंकर से डाल रहे रंगीन पानी; देखें तस्वीरें

इस दौरान जिला कलेक्टर जमुना भिड़े भी परिवार सहित मंदिर पहुंचीं और भगवान रामराजा सरकार का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वह मंदिर में आयोजित होली महोत्सव में श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुईं। जब मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और ढोल की थाप गूंजने लगी तो कलेक्टर जमुना भिड़े भी भक्तिमय माहौल में झूमती और नाचती नजर आईं। श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने भी होली के रंगों का आनंद लिया।

ये बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का जीवंत उदाहरण
ओरछा में रामराजा सरकार की यह होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक मानी जाती है। हर साल हजारों श्रद्धालु इस अद्भुत परंपरा के साक्षी बनने के लिए यहां पहुंचते हैं। भगवान और भक्त के बीच प्रेम और विश्वास के रंग बिखेरने वाला यह उत्सव बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का जीवंत उदाहरण है।
इस अवसर पर एसडीएम अशोक सेन, तहसीलदार सुनील वाल्मीकि, ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा सहित मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 

रामराजा मंदिर में होली खेलते श्रद्धालु

रामराजा मंदिर में होली खेलते श्रद्धालु

 

रामराजा मंदिर में होली खेलते श्रद्धालु

रामराजा मंदिर में होली खेलते श्रद्धालु

 

रामराजा मंदिर में होली खेलते श्रद्धालु

रामराजा मंदिर में होली खेलते श्रद्धालु

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed