{"_id":"69ae29f0883f2aadcf0b3c28","slug":"mp-weather-today-madhya-pradesh-heats-up-temperatures-reach-39-c-in-the-first-week-of-march-malwa-nimar-hot-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: तपने लगा मध्यप्रदेश, मार्च के पहले हफ्ते में ही 39°C तक पहुंचा तापमान,मालवा-निमाड़ सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: तपने लगा मध्यप्रदेश, मार्च के पहले हफ्ते में ही 39°C तक पहुंचा तापमान,मालवा-निमाड़ सबसे गर्म
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश में इस साल मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। पहले ही हफ्ते में तापमान सामान्य से करीब 3°C ज्यादा दर्ज हुआ है पारा 39°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, जबकि अप्रैल-मई में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत से ही तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। महीने के पहले ही सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। खासकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र के शहरों में गर्मी ने तेजी से तेवर दिखाए हैं और तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रविवार को रंगपंचमी के दिन प्रदेश में तेज धूप रही। रतलाम में सबसे ज्यादा 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं उज्जैन में 36.7 डिग्री, ग्वालियर में 36.5 डिग्री, इंदौर में 35.8 डिग्री, भोपाल में 34.8 डिग्री और जबलपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। नर्मदापुरम में 38.1 डिग्री, गुना और सागर में 37.4 डिग्री तथा श्योपुर में 37 डिग्री पारा दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री से ऊपर बना रहा।
हवा की दिशा बदलने से बढ़ी तपन
मौसम विभाग के अनुसार इस बार गर्मी जल्दी बढ़ने की मुख्य वजह हवाओं की दिशा में बदलाव है। फिलहाल प्रदेश में हवा उत्तर-पूर्व की बजाय पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही है। साथ ही हवा में नमी कम होने और रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
ट्रेंड बदला, मार्च के शुरू में ही बढ़ा पारा
पिछले वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में तेज गर्मी आमतौर पर मार्च के दूसरे पखवाड़े में शुरू होती थी, लेकिन इस बार शुरुआत में ही तापमान में उछाल आ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मार्च के पहले ही पखवाड़े में कई शहरों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें-दिग्विजय सिंह बोले- राज्यसभा का तीसरा कार्यकाल नहीं चाहता, कांग्रेस के लिए आखिरी सांस तक करूंगा काम
मौसम विभाग की सलाह
तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप का असर सबसे ज्यादा रहता है, इसलिए जरूरत होने पर ही बाहर निकलें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को ढंककर रखें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें-इंदौर गेर की तर्ज पर निकला भव्य चल समारोह, ढोल-ताशों और गुलाल से सराबोर हुआ पुराना शहर
अप्रैल-मई में पड़ सकती है भीषण गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल अप्रैल और मई में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। इन महीनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई गई है, जबकि ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग में लू चलने की भी आशंका है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X