सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP: BJP's 'Pandit Deendayal Upadhyay Training Maha Abhiyan' in Jabalpur today, many senior leaders will be pre

MP News: भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’, आज जबलपुर में जुटेंगे वरिष्ठ नेतागण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 09 Mar 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को जबलपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।

MP: BJP's 'Pandit Deendayal Upadhyay Training Maha Abhiyan' in Jabalpur today, many senior leaders will be pre
भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान के तहत सोमवार को रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक दक्षता बढ़ाना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
Trending Videos


भाजपा द्वारा यह प्रशिक्षण अभियान प्रदेश भर में मंडल और जिला स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण सत्रों में वैचारिक मार्गदर्शन, संगठनात्मक रणनीति, योग और विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल और छिंदवाड़ा संभाग के कुल 19 जिलों से करीब 400 कार्यकर्ता प्रशिक्षार्थी के रूप में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: तपने लगा मध्यप्रदेश, मार्च के पहले हफ्ते में ही 39°C तक पहुंचा तापमान,मालवा-निमाड़ सबसे गर्म

वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन
कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। विभिन्न सत्रों में संगठन और विचारधारा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के लिए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी जबलपुर पहुंचेंगे और प्रशिक्षण सत्र में वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed