{"_id":"69adbb486358f7977f0b8056","slug":"mp-news-celebrations-erupt-in-bhopal-over-team-india-s-victory-with-fans-thronging-the-streets-fireworks-ev-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: टीम इंडिया की जीत पर भोपाल में जश्न का माहौल, सड़कों पर उमड़े फैंस, हर तरफ आतिशबाजी, CM ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: टीम इंडिया की जीत पर भोपाल में जश्न का माहौल, सड़कों पर उमड़े फैंस, हर तरफ आतिशबाजी, CM ने दी बधाई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सार
टीम इंडिया की जीत के बाद भोपाल में जबरदस्त जश्न देखने को मिला। लोग सड़कों पर उतर आए, आतिशबाजी की और तिरंगा लहराकर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी टीम को बधाई दी उन्होने एक्स पर लिखा कि टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से रंग पंचमी पर पूरे देश में दीपावली का उत्साह और उल्लास है।
भारत की जीत का जश्न मनाते मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारत की शानदार जीत के बाद राजधानी भोपाल में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। जैसे ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, शहर के कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर उत्साह के साथ जश्न मनाने लगे। जगह-जगह आतिशबाजी हुई और पटाखों की आवाज से पूरा शहर गूंज उठा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी टीम को बधाई दी उन्होने एक्स पर लिखा कि टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से रंग पंचमी पर पूरे देश में दीपावली का उत्साह और उल्लास है... T-20 World Cup 2026 जीतने की भारतीय क्रिकेट टीम और संपूर्ण देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने दी बाधाई
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ट्वीट कर लिखा कि टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई! भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और अदम्य जज़्बे से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। देश के हर कोने में आज जश्न है यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारत की प्रतिभा, मेहनत और एकजुटता की विजय है। पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी
टीम इंडिया की जीत के बाद युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने लायक था। लोग तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर निकल पड़े और “भारत माता की जय” तथा “इंडिया-इंडिया” के नारे लगाए। कई जगहों पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इसके पहले मैच के दौरान भी लोग ढोल नगाड़ों के साथ मैच का आनंद उठाते दिखे। एक-एक बल पर लोग भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।
कैफे और कॉलोनियों में साथ देखा मैच
फाइनल मुकाबले को लेकर शहर के कैफे, ढाबों और रेस्टोरेंट में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं, जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने सामूहिक रूप से मैच देखा। कई कॉलोनियों और मोहल्लों में भी लोगों ने एक साथ बैठकर मैच का आनंद लिया।
मंदिरों में की गई थी जीत की प्रार्थना
मैच से पहले शहर के कई मंदिरों में भी टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं की गई थीं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम करेगी, जो आखिरकार सच साबित हुआ।
नेताओं ने भी बढ़ाया उत्साह
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पोती के साथ मैच देखते नजर आए। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने अपने 74 बंगले स्थित निवास पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाकर क्रिकेट प्रेमियों के साथ फाइनल मुकाबला देखा। सभी बड़े नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ मैच का लुफ्त उठाते दिखे।
पूरे भोपाल में जश्न का माहौल
टीम इंडिया की जीत के बाद शहर के कई इलाकों मिनाल रेजिडेंसी, न्यू मार्केट, एमपी नगर, कोलार, भेल और पुराने शहर में आतिशबाजी और जश्न का माहौल बना रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा लहराकर और नारे लगाकर भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X