{"_id":"69ad31ba39e43ee4080293b9","slug":"bhopal-awash-in-colours-a-grand-procession-modelled-on-indore-s-ger-filled-the-old-city-with-drums-cymbals-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगों में डूबा भोपाल: इंदौर गेर की तर्ज पर निकला भव्य चल समारोह, ढोल-ताशों और गुलाल से सराबोर हुआ पुराना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगों में डूबा भोपाल: इंदौर गेर की तर्ज पर निकला भव्य चल समारोह, ढोल-ताशों और गुलाल से सराबोर हुआ पुराना शहर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार
रंगपंचमी पर भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति का पारंपरिक चल समारोह निकला। इंदौर की गेर की तर्ज पर आयोजित इस जुलूस में ढोल-ताशे, डीजे, झांकियां और गुलाल के बीच हजारों लोग शामिल होकर रंगों का उत्सव मना रहे हैं।
चल समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रंगपंचमी के मौके पर राजधानी भोपाल रविवार सुबह रंग और उत्साह के माहौल में सराबोर हो गई। श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से सुभाष चौक सराफा मार्केट से पारंपरिक चल समारोह की शुरुआत हुई, जो आगे बढ़ते हुए जुमेराती गेट होते हुए तय मार्ग पर आगे बढ़ा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए उत्सव का आनंद लेते नजर आए रहे हैं। काफी भीड़ देखने को मिली।
डुलडुल घोड़ी, ढोल-ताशे, डीजे और बैंड विशेष आकर्षण
इंदौर की प्रसिद्ध गेर की तर्ज पर आयोजित इस चल समारोह में डुलडुल घोड़ी, ढोल-ताशे, डीजे और बैंड विशेष आकर्षण बने हुए हैं। जगह-जगह लोग पिचकारी और गुलाल के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरा मार्ग रंगों से सराबोर हो गया है और पुराने शहर में उत्सव का माहौल बना हुआ है।चल समारोह में आकर्षक झांकियां भी शामिल की गई हैं। एक झांकी में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने की कामना को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया है, जिसमें युवाओं के हाथों में ट्रॉफी दिखाई दे रही है और लोग रंगों के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं भगवान बाल कृष्ण की पालकी भी जुलूस का हिस्सा है, जिसमें श्रद्धालु उनके साथ होली खेलते हुए चल रहे हैं।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और गुलाल की बौछार
इसके अलावा राधा-कृष्ण की झांकी और भगवान शिव-पार्वती की ‘मसान में होली’ की थीम लोगों का खास आकर्षण बन रही है। ढोल-नगाड़ों की गूंज और गुलाल की बौछार के बीच हजारों लोग इस पारंपरिक उत्सव का आनंद ले रहे हैं। समिति के अनुसार करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग से गुजरते हुए यह चल समारोह शहर के कई प्रमुख हिस्सों से होकर निकलेगा।
यह भी पढ़ें-निकलेगा भव्य चल समारोह, पुराने शहर में सुबह से बदले रहेंगे रूट
यह है चल समारोह का मार्ग
चल समारोह सुभाष चौक कोतवाली से शुरू होकर लोहा बाजार, जुमेराती गेट, जनकपुरी, पुराना पोस्ट ऑफिस, सिंधी मार्केट, भवानी चौक सोमवारा, लखेरापुरा, पीपल चौक, चिंतामन चौराहा, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, इतवारा, जैन मंदिर रोड, गणेश चौक मंगलवार, कुंदन नमकीन मार्ग, घोड़ा नक्कास, अग्रवाल पुड़ी भंडार, छोटे भैया चौराहा होते हुए गल्ला बाजार थाना हनुमानगंज स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X