{"_id":"68ff4e648459c6919308cd54","slug":"alwar-news-thieves-broke-ac-wall-to-loot-railway-sub-inspector-s-house-escaped-with-cash-and-jewelry-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: भाई दूज मनाने गई थी रेलवे सब इंस्पेक्टर की पत्नी, चोरों ने एसी की दीवार तोड़कर उड़ाए नकदी और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: भाई दूज मनाने गई थी रेलवे सब इंस्पेक्टर की पत्नी, चोरों ने एसी की दीवार तोड़कर उड़ाए नकदी और जेवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 27 Oct 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर के सूने मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर एसी की खिड़की और दीवार तोड़कर घर में घुसे और नकदी और जेवरात उड़ा ले गए।
सूने मकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के अरावली विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में चोरों ने रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर कृष्णपाल मीणा के घर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एसी की खिड़की और दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर कृष्णपाल मीणा की पत्नी प्रमिला मीणा भाई दूज पर अपने पीहर गई हुई थीं। उनका बेटा नितिन मध्यप्रदेश में बैंक में नौकरी करता है और वह भी घर पर नहीं था, जबकि कृष्णपाल मीणा खुद दिल्ली में ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Alwar News: बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की साइकिल रैली, जागरूकता से दिया सुरक्षा का संदेश
24 अक्टूबर को जब प्रमिला घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि एसी की जगह से दीवार उखड़ी हुई है और पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा है। चोर एसी निकालकर अंदर घुसे और करीब 20 हजार रुपए नकद व सोने-चांदी के जेवरात (पाजेब, चुटकी, अंगूठी, चेन और सोने की दो लौंग) चोरी कर ले गए।
सूचना मिलते ही मकान मालिक सब इंस्पेक्टर कृष्णपाल मीणा दिल्ली से छुट्टी लेकर अलवर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।