{"_id":"693d935ee0bdafcce50e6e13","slug":"alwar-news-youth-abducted-and-brutally-beaten-in-bansur-police-swing-into-action-after-video-goes-viral-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बानसूर में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बानसूर में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार
बानसूर में छह युवकों द्वारा एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के बानसूर में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
मामला 8 दिसंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे का है। पीड़ित ग्रीस पुत्र उमराव जोगी निवासी कल्याणपुरा ने शुक्रवार शाम को बानसूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उस दिन वह अपने चाचा के साथ हरसौरा रोड पर एक होटल के सामने सामान खरीद रहा था, तभी एक काली स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक पर सवार 6 युवक शिवम शर्मा, संदीप शेखावत, पुष्पेंद्र, नीरज, रिंकू जाट और एक अन्य युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीस के अनुसार इन युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर बात करने के बहाने जबरदस्ती स्कॉर्पियो में डाल लिया। आरोपी उसे चतरपुरा के पास एक स्विमिंग पूल पर ले गए, जहां उसे मुर्गा बनाकर बुरी तरह पीटा गया और इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: ACB के हत्थे चढा घूसखोर डॉक्टर नेताओं के नाम पर करता था वसूली,जांच में चौंकाने वाले खुलासे...
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर स्कॉर्पियो में डालकर बानसूर लाकर नारायणपुर रोड पर पटककर फरार हो गए। डरा-सहमा ग्रीस घटना के बाद भिवाड़ी चला गया और वहां जाकर परिजनों को पूरी बात बताई।
ग्रीस ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर उनके गांव में सड़क पर शराब पार्टी करते थे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो वे उसे धमकाने लगे और उसी रंजिश के चलते अपहरण और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन