सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Govindgarh police caught 194 kg of drugs in a blockade from Naswari

Alwar News:अलवर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 194 किलो अफीम और डोडा चूरा के साथ ट्रेलर चालक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

अलवर जिले में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नसवारी पुलिस चौकी पर सघन नाकेबंदी के दौरान एक ट्रेलर से 194 किलो 868 ग्राम अफीम और डोडा चूरा बरामद किया। ट्रेलर चालक निर्मल सिंह, निवासी ललावंदी (थाना रामगढ़) को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

Govindgarh police caught 194 kg of drugs in a blockade from Naswari
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर जिले में साइबर अपराध, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब और महिला अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नसवारी पुलिस चौकी पर सघन नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रेलर चालक को 194 किलो 868 ग्राम अफीम और डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया।
Trending Videos


यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणगढ़ कैलाश जिंदल के सुपरविजन में की गई। गोविंदगढ़ थानाधिकारी बंसी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर को रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: बाड़मेर के सरपंच दंपती स्वतंत्रता दिवस समारोह के खास मेहमान, नई दिल्ली से मिला विशेष आमंत्रण


जांच में ट्रेलर में भारी मात्रा में अफीम और डोडा चूरा छुपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही चालक निर्मल सिंह पुत्र हरदेव सिंह, निवासी ललावंदी, थाना रामगढ़, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, यह जब्ती हाल के वर्षों में क्षेत्र में हुई सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed