सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Police crack down on illegal arms trade, inter-state smuggler held with huge cache of weapons

Alwar: खेतों की रखवाली की आड़ में करता था हथियार सप्लाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, भारी तादाद में असला बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में बंदूकें, कट्टे, कारतूस और बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Alwar News: Police crack down on illegal arms trade, inter-state smuggler held with huge cache of weapons
अंतरराज्यीय हथियार तस्कर हिरासत में, बड़ी तादाद में हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और बारूद बरामद किए हैं। यह बरामदगी जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक मानी जा रही है।

Trending Videos


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि थाना मालाखेड़ा क्षेत्र में अवैध हथियारों की बड़ी खेप आने की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गठित टीम ने नांगल टोडियार गांव में घेराबंदी कर हरियाणा निवासी जाहीद खान (35) पुत्र यासीन खान निवासी खेडला कला, जिला नूंह (हरियाणा) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खेतों की रखवाली की आड़ में हरियाणा से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करता था। वह गांव के ही चरण सिंह उर्फ चरनी के बोरिंग के पास बनी कोठड़ी में रुककर हथियारों का भंडारण करता था।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: घर सूना देख चोरों ने किया हाथ साफ, 10 तोला सोना, एक किलो चांदी और नकदी लेकर फरार

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3 बंदूकें (12 बोर), 3 देशी कट्टे (315 बोर), 68 जिंदा कारतूस, 52 खाली कारतूस, 12 पैकेट छर्रे, 4 थैलियां बारूद की, कारतूस भरने का उपकरण, 3 लोहे व 3 लकड़ी की गुल्ली, 1 हथौड़ा, 2 पेंचकस, और 3 रेती बरामद की गईं।

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में हथियार सप्लाई करने की बात कबूल की है। पुलिस उसके नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि इस सफल कार्रवाई में कांस्टेबल राजेश ने सूचना एकत्र करने और आरोपी पर निगरानी रखने में विशेष भूमिका निभाई।

एसपी चौधरी ने कहा कि अलवर पुलिस अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed