सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Student molested and assaulted at Alwar Arts College, 2 youths absconding; identified through CCTV footage

Alwar News: अलवर आर्ट्स कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट, दो युवक फरार; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Alwar News: अलवर के आर्ट्स कॉलेज में LLB छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना में दो गैर-छात्र युवक पहचान के बावजूद फरार हो गए। सीसीटीवी में दोनों दिखे और परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
 

Student molested and assaulted at Alwar Arts College, 2 youths absconding; identified through CCTV footage
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर के आर्ट्स कॉलेज में शनिवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां LLB प्रथम वर्ष की परीक्षा देने आई छात्रा से दो युवकों ने पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। छात्रा ने परिसर में चीखकर मदद मांगी, लेकिन मौजूद टीचर्स और छात्र आरोपियों को पकड़ नहीं सके। मारपीट के बाद दोनों युवक बाइक पर बैठकर मौके से भाग गए।

Trending Videos

 
घटना के तुरंत बाद छात्र नेता कॉलेज पहुंचे और मामला बढ़ने लगा। इस बीच पीड़िता के दादा, जो जिला पार्षद हैं, भी कॉलेज पहुंचे। छात्रा ने रोते हुए उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन और छात्र नेता प्रिंसिपल कार्यालय गए। वहां सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें दोनों आरोपियों की स्पष्ट पहचान जिप्पीन यादव और आसिफ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों युवक कॉलेज के छात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़िता के दादा ने बताया कि फुटेज में दोनों युवक साफ नजर आ रहे हैं और उनके खिलाफ शिवाजी पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें- Crime: सास के टुकड़े कर की हत्या, चांदी के लिए काटे पैर; नाती को भी उतारा मौत के घाट; इस वजह से नाराज था दामाद
 
छात्रा ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ बैठी थी, तभी दोनों युवक बाइक से आए और उसे घूरते हुए छेड़ने लगे। विरोध करने पर एक युवक पेड़ से डंडा तोड़ने लगा और दूसरे युवक ने उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि उसी दौरान उसके सीने पर भी लात मारी गई। छात्रा के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा तो हो गए, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।
 
घटना लाइब्रेरी के पास हुई, जहां लाइब्रेरी प्रभारी भी पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस कॉलेज पहुंची और मामले की जांच शुरू की। छात्रा उस समय LLB प्रथम वर्ष की परीक्षा देने कॉलेज में मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed