क्रिकेट मैच के दौरान भारत के समर्थन पर हिंसा: राजस्थान में जश्न के दौरान विवाद, पथराव-गोलीबारी में युवती गंभीर
Clashes During Cricket Celebration: खैरथल-तिजारा में क्रिकेट मैच के दौरान जश्न मनाने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव और फायरिंग में भजनो बाई नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खैरथल-तिजारा जिले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान जश्न मनाने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बाधोड़ा घुमकड़ गांव की बताई जा रही है, जहां फायरिंग के दौरान एक युवती गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
छत पर बैठकर मैच देख रहा था परिवार
परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के लोग घर की छत पर बैठकर क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह द्वारा एक ओवर में लगातार दो विकेट लेने पर घर के लोगों ने खुशी में ताली बजाकर जश्न मनाया। आरोप है कि पास में मौजूद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे विवाद बढ़ गया।
विवाद ने लिया हिंसक रूप
बताया जा रहा है कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ देर बाद करीब 15 से 20 लोग इकट्ठे होकर पीड़ित परिवार के घर के बाहर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
पढ़ें- 'कोर्ट का क्या फायदा, जब इंसाफ नहीं मिल सकता': बाड़मेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, हरकत में पुलिस
फायरिंग में युवती के सिर में लगी गोली
आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति छत पर चढ़ गया और वहां से फायरिंग कर दी। गोली घर में मौजूद 30 वर्षीय भजनो बाई के सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत किशनगढ़ बास अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने युवती के सिर पर नौ टांके लगाए हैं।
एक अन्य व्यक्ति भी हुआ घायल
घटना में युवती के मामा रिकु के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.