{"_id":"68fe413d52bdb9319f0c13e2","slug":"rajasthan-news-youth-in-alwar-commits-suicide-after-not-getting-money-for-liquor-police-investigating-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पैसे न मिलने पर युवक ने कही यह बात, परिजन समझते रहे मजाक; सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पैसे न मिलने पर युवक ने कही यह बात, परिजन समझते रहे मजाक; सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Alwar News: अलवर में एक युवक ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक पहले कैटरिंग का काम करता था और बेरोजगारी के बाद नशे का आदी बन गया था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली दरवाजा निवासी 26 वर्षीय युवक ने नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो चुका था और आए दिन अपने भाई से पैसे मांगता था।
Trending Videos
पैसे न मिलने पर कमरे में बंद हुआ युवक, सुबह मिला शव
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उमेश जाटव (26) पुत्र मदन जाटव निवासी दिल्ली दरवाजा, अलवर के रूप में हुई है। उमेश पहले विवाह समारोहों में कैटरिंग का काम करता था, लेकिन बेरोजगारी के बाद उसने नशे की लत पकड़ ली थी। शनिवार शाम को उमेश ने अपने छोटे भाई राहुल से शराब के लिए पैसे मांगे। भाई ने मना किया तो वह नाराज होकर अपने कमरे में बंद हो गया। रातभर परिवार को कोई आहट नहीं मिली। सुबह करीब 7 बजे जब परिजनों ने कमरे की जाली से झांका, तो उमेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Anta bypoll: नरेश मीणा संग प्रहलाद के पोस्टर से सियासी हलचल तेज, गुंजल बोले- मैं कांग्रेस उम्मीदवार के साथ हूं
परिवार ने पहले धमकी को नहीं लिया गंभीरता से
भाई राहुल ने बताया कि उमेश अक्सर पैसे न मिलने पर आत्महत्या की धमकी देता था, लेकिन परिवार इसे मजाक या गुस्से में कही बात समझता था। शनिवार को भी जब उसने ‘जान देने’ की बात कही, तब भी परिजनों ने उसे हल्के में लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी भेजा गया।
पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या के कारणों पर संदेह
पुलिस ने बताया कि मृतक अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि मामला सिर्फ नशे के पैसे न मिलने पर आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई और कारण भी छिपा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें- घर में जिंदा जले भाई: सुबह अचानक भीषण आग की लपटों में घिरा मकान, दो लोगों की मौके पर मौत; तीसरा गंभीर
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन