सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   balotra ipl betting racket busted 4 arrested high tech setup rajasthan police action

Rajasthan News: बालोतरा में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, हाईटेक सेटअप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के बालोतरा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। डीएसपी शीशपाल सिंह के निर्देशन में डीएसटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिटी पार्क के पास एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहां हाईटेक तरीके से सट्टा संचालित किया जा रहा था।

balotra ipl betting racket busted 4 arrested high tech setup rajasthan police action
लैपटॉप, मोबाइल, डायरियां बरामद की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालोतरा जिले में पुलिस ने एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई स्थानीय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में फैले एक संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करती है, जो लंबे समय से ऑनलाइन माध्यम से सट्टा चला रहा था। मौके से करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़ी डायरियां और कई हाईटेक उपकरण बरामद किए गए हैं।
Trending Videos


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, डीएसपी शीशपाल सिंह के निर्देशन में काम कर रही डीएसटी टीम को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि सिटी पार्क के पास एक किराए के मकान में आईपीएल मैचों पर बड़े स्तर पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रणनीति बनाई और टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे में चौंकाने वाला खुलासा
दबिश के दौरान पुलिस को मकान के अंदर पूरी तरह से सेट किया हुआ सट्टा संचालन केंद्र मिला। यहां आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को सट्टे से जोड़ा जा रहा था। यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई कि इतनी संगठित तरीके से यह रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से जावेद खान, मनीष खंडेलवाल, अशरफ खान और महेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। ये सभी इस सट्टा नेटवर्क के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं।

हाईटेक उपकरण और डायरियां बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने 3 लैपटॉप, 33 मोबाइल फोन, एक पियानो अटैची, वाई-फाई राउटर, चार्जिंग उपकरण और करोड़ों रुपये के हिसाब-किताब से भरी डायरियां बरामद की हैं। इन बरामद सामानों से साफ है कि सट्टा रैकेट बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स के जरिए सट्टा चला रहे थे। वे लाइव मैच की स्ट्रीमिंग दिखाकर लोगों को जोड़ते थे और उसी दौरान उनसे दांव लगवाते थे।

ये भी पढ़ें: नदी में युवती ने लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए टोटो चालक ने बचाई जान; तमाशबीन बने रहे लोग

बार-बार बदलते थे ठिकाना
इस नेटवर्क की खास बात यह थी कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। हालांकि, डीएसटी टीम पिछले कई दिनों से इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और सही समय का इंतजार कर रही थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह केवल शुरुआती कार्रवाई है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच में अन्य जिलों और राज्यों से जुड़े तार भी सामने आ सकते हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस इस पूरे सट्टा नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसके पीछे के बड़े लोगों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed