सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Balotra 4 armed men arrested for attempting to kidnap young woman after barging into house in broad daylight

Rajasthan News: बालोतरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती के अपहरण की कोशिश, चार हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Balotra News: बालोतरा के कल्याणपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाश घर में घुसकर युवती के अपहरण का प्रयास कर रहे थे, लेकिन परिजनों ने हिम्मत दिखाकर उन्हें खदेड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Balotra 4 armed men arrested for attempting to kidnap young woman after barging into house in broad daylight
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रनियादेशीपुरा गांव में बीते दिन हुई फिल्मी अंदाज की वारदात अब बड़े पुलिस एक्शन में बदल चुकी है। हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों द्वारा युवती के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को डिटेन कर लिया है, जबकि अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Trending Videos


कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 10 से 12 बदमाश दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर गांव में पहुंचे। बदमाश सीधे नारायणराम पटेल के घर के बाहर रुके और बिना समय गंवाए घर में घुसने का प्रयास किया। बदमाशों के पास हथियार थे और उनका इरादा साफ तौर पर युवती का अपहरण करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग कुछ पल के लिए सहम गए, लेकिन हालात को भांपते हुए उन्होंने साहस दिखाया। जैसे ही घर के अन्य सदस्य तेज आवाजें सुनकर आंगन में पहुंचे और युवती का भाई कमरे से बाहर निकला, बदमाशों की योजना डगमगा गई।

परिवार की बहादुरी बनी ढाल
परिजनों ने बिना देर किए लाठियों और हाथ में आए सामान से बदमाशों का मुकाबला शुरू कर दिया। इस अप्रत्याशित जवाब से हथियारबंद बदमाश भी घबरा गए। खुद को घिरता देख वे पीछे की ओर भागने लगे और घर से बाहर निकलकर गाड़ियों की तरफ दौड़ पड़े। भागते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने की भी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

CCTV में कैद हुई वारदात
पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, जो पुलिस जांच में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा, मौके से बदमाशों की एक मैगजीन भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें- सिलिकोसिस जाली प्रमाण पत्र घोटाला: एक और सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार, 12.39 करोड़ की जालसाजी में अब तक चार पकड़े

पुलिस का एक्शन मोड
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विकास कुमार और कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पूरे जिले में तुरंत नाकाबंदी करवाई गई। एसपी रमेश के निर्देशन में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, जिसके चलते 4 आरोपियों को डिटेन करने में सफलता मिली है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वारदात सुनियोजित प्रतीत होती है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed