{"_id":"6790f4eb1b04b1ea65024a1a","slug":"barmer-collector-tina-dabi-represented-rajasthan-in-delhi-beti-bachao-beti-padhao-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tina Dabi: टीना डाबी ने दिल्ली में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के तहत हुए नवाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tina Dabi: टीना डाबी ने दिल्ली में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के तहत हुए नवाचार
Wed, 22 Jan 2025 07:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:08 PM IST
सार
बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने दिल्ली में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की।
विज्ञापन
कलेक्टर टीना डाबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की 10 वीं वर्षगांठ पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मरू उड़ान का प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी ने राजस्थान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हुए नवाचारों, महिला सशक्तिकरण संबंधित प्रयासों जेंडर समानता के लिए चलाए गए जागरुकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने बाड़मेर जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन की अभिनव पहल मरू उड़ान अभियान के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि इसकी बदौलत महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मरू उड़ान के तहत कौशल विकास, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि बाड़मेर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मरू उड़ान अभियान के नवाचार की राज्य सरकार ने सराहना करते हुए हाल ही में नौ जनवरी को पूरे राजस्थान प्रदेश में लागू किया है। इसके तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्रालयों के उप सचिव, प्रशासनिक अधिकारी एवं सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा छात्राओं (माई भारत स्वयं सेवक), आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता और विभिन्न राज्यों एवं जिलों के प्रतिनिधियों को इस खास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष, संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष, विश्व बैंक और जर्मन एजेंसी फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन समेत कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बाड़मेर जिले से महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राज पुरोहित भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की 10 वीं वर्षगांठ व्यापक स्तर पर मना रहा है। दसवीं वर्षगांठ का जश्न आगामी आठ मार्च तक चलेगा, इसका समापन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को 22 जनवरी, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था।