{"_id":"67dff1140d12f319710c5c32","slug":"barmer-news-big-disclosure-of-poppy-smuggling-in-barmer-730-kg-poppy-husk-and-weapon-recovered-from-cash-van-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: बाड़मेर में डोडा पोस्त तस्करी का बड़ा खुलासा, कैश वैन से 730 किलो डोडा पोस्त और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: बाड़मेर में डोडा पोस्त तस्करी का बड़ा खुलासा, कैश वैन से 730 किलो डोडा पोस्त और हथियार बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 23 Mar 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार
गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के लूणवा जागीर गांव में पुलिस ने एक कैश ट्रांजिट वैन से 730 किलो डोडा पोस्त, 12 बोर की राइफल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तस्करों ने वैन को सिक्योरिटी गार्ड की यूनिफॉर्म और डमी सीसीटीवी कैमरे से सजा रखा था ताकि पुलिस को चकमा दे सकें।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने तस्करों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए कैश ट्रांजिट वैन में छिपाकर ले जाए जा रहे 730 किलो डोडा पोस्त को बरामद किया है। इसके साथ ही एक 12 बोर की राइफल और 7 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए वैन को कैश ट्रांजिट वाहन जैसा दिखाने का प्रयास कर रहे थे।
Trending Videos
गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रविवार को सरहद भोलागर नगर लूणवा में एक खेत में बने कमरे में छापा मारा गया। खेत में खड़ी बैंक कैश ट्रांजिट वैन जैसी दिखने वाली गाड़ी में तलाशी ली गई, जिसमें 730 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके साथ ही वैन में एक 12 बोर की राइफल और 7 जिंदा कारतूस भी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur: डांगियावास बाईपास के पास ट्रक में अचानक लगी आग, दूर-दूर तक दिखा धुआं; मौके पर पहुंची दमकल
तस्करों ने पुलिस और स्थानीय लोगों को चकमा देने के लिए वैन में सुरक्षा गार्ड की वर्दी भी रखी थी। इतना ही नहीं गाड़ी में डमी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे ताकि देखने में यह एक असली कैश वैन लगे। पुलिस का मानना है कि तस्करों ने वैन को पूरी तरह से कैश ट्रांजिट वाहन की तरह सजा रखा था ताकि कोई शक न कर सके।
गुड़ामालानी पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नरेश कुमार पुत्र जबराराम पुरोहित निवासी लूणवा जागीर के खेत में एक कमरा बनाया हुआ था। यहां आरोपी रमेशकुमार पुत्र रुगनाथराम विश्नोई, सुरेन्द्र पुत्र आसुराम विश्नोई और सुनिल पुत्र तेजाराम विश्नोई वैन को खड़ा करते थे और रात के समय डोडा पोस्त की सप्लाई करते थे।
पुलिस के अनुसार बरामद किए गए डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में गुड़ामालानी थाना में प्रकरण संख्या 69 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।