{"_id":"6a55a2535632c005d507759e","slug":"barmer-news-minor-girl-allegedly-taken-to-secluded-area-pocso-case-registered-police-hunt-for-accused-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: नाबालिग को सुनसान इलाके में ले जाकर बनाया शिकार, अस्पताल में भर्ती पीड़िता, आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: नाबालिग को सुनसान इलाके में ले जाकर बनाया शिकार, अस्पताल में भर्ती पीड़िता, आरोपी की तलाश में पुलिस
Tue, 14 Jul 2026 08:13 AM IST
बाड़मेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:13 AM IST
सार
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी ने सुनसान जगह पर ले जाकर पीड़िता के साथ वारदात की और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में एक नाबालिग को गाड़ी में डालकर सुनसान इलाके में ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के सिर पर चोटें आने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाने में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि यह वारदात 11 जुलाई की है। आरोप है कि आरोपी युवक नाबालिग को एक गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जब पीड़िता को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के शरीर और सिर पर चोट के निशान हैं, जिसके चलते उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: हार्ट अटैक के बाद दिल में बनी 13 सेंटीमीटर की जानलेवा थैली, एसएमएस में दुर्लभ सर्जरी से बची जान
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाने में पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। एएसपी नितेश आर्य के मुताबिक मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाने के साथ ही अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जाएंगे। इस संवेदनशील मामले की जांच स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला सेल) बाड़मेर द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।