फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   When Will Rajasthan Wait for Rain End? Monsoon Deficit Reaches 18%; Expected to Revive from July 21

Rajasthan: राजस्थान में बारिश का इंतजार कब होगा खत्म? अब तक 18% कम बरसात; 21 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून

Fri, 17 Jul 2026 06:53 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 17 Jul 2026 06:53 AM IST
सार

राजस्थान में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा। पूर्वी, पश्चिमी और मध्य राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन
When Will Rajasthan Wait for Rain End? Monsoon Deficit Reaches 18%; Expected to Revive from July 21
राजधानी जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कमजोर पड़े मानसून के बीच लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर तेज बारिश कब शुरू होगी? मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी रहेंगी, लेकिन 21 जुलाई से प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर शुरू होगा और 22-23 जुलाई से पश्चिमी व मध्य राजस्थान में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। कमजोर मानसून का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। गुरुवार को चूरू 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि बीकानेर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि श्रीगंगानगर में गुरुवार को 17 मिमी बारिश होने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आई।

विज्ञापन

आखिर क्यों कमजोर पड़ा मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर हिमालय क्षेत्र में खिसक गई है। यह ट्रफ लाइन जम्मू, बरेली और डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र भी राजस्थान के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बना पा रहा है। इसी कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- 'भारत के आदिवासी ही इंडिजिनस पीपुल्स हैं': सांसद रोत के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा बोली- ऐसा बयान उचित नहीं

21 जुलाई से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

आज 19 जिलों में बारिश की संभावना

शुक्रवार को प्रदेश के 19 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इनमें कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ शामिल हैं। वहीं 20 जुलाई के लिए 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर में भी बारिश का इंतजार

राजधानी जयपुर में भी मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले 11 दिनों से एक मिलीमीटर भी बारिश नहीं हुई, जिससे जुलाई का बारिश का आंकड़ा औसत से काफी पीछे चल रहा है। जून और जुलाई मिलाकर अब तक शहर में 135 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि केवल जुलाई महीने का औसत लगभग 180 मिमी माना जाता है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो मानसून का घाटा और बढ़ सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि 21 जुलाई के बाद बनने वाली नई मौसमी परिस्थितियों से राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को अच्छी बारिश मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed