सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer: MP Ummedaram's advice to Collector Tina Dabi- SDM should not become an accountant of big companies

Barmer News: कलेक्टर टीना डाबी को सांसद उम्मेदाराम की हिदायत- बड़ी कंपनियों के मुनीम न बनें एसडीएम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 20 May 2025 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सोलर और विंड एनर्जी कंपनियों को लेकर चल रही नाराजगी के बीच सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने जिला कलेक्टर टीना डाबी के पास शिकायत दर्ज कराई।

Barmer: MP Ummedaram's advice to Collector Tina Dabi- SDM should not become an accountant of big companies
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में सोलर और विंड एनर्जी कंपनियों की बढ़ती गतिविधियों के बीच स्थानीय ग्रामीणों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। जिला मुख्यालय पर आयोजित एक बैठक के दौरान सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने जिला कलेक्टर टीना डाबी से इस मुद्दे पर शिकायत दर्ज कराई।
Trending Videos


बेनीवाल ने कहा कि इन कंपनियों के साथ कई रिटायर्ड अधिकारी जुड़े हुए हैं, जो ग्रामीणों पर धौंस जमाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं दे रही हैं, जबकि उपखंड अधिकारी जैसे प्रशासनिक अधिकारी कंपनियों का पक्ष ले रहे हैं और कंपनी के मुनीम की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम जनता के साथ अन्याय न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कलेक्टर टीना डाबी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं किया गया है। हालांकि बैठक के दौरान कुछ ग्रामीणों ने भी अपनी आवाज उठाई और अधिकारियों पर सरकारी जमीन खाली नहीं करवाने और ग्रामीणों पर रौब झाड़ने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: दरगाह क्षेत्र में बुर्का पहनकर घूम रहा था युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, जांच जारी

गौरतलब है कि बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में कई सौर और पवन ऊर्जा कंपनियां सक्रिय हैं। इन कंपनियों पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं कि वे समय पर उचित मुआवजा नहीं देतीं और प्रशासनिक समर्थन के बल पर मनमाने ढंग से जमीन अधिग्रहण करती हैं। यह मुद्दा तब और गरमा गया जब 17 मई को शिव क्षेत्र के मनिहारी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प देखी गई, जिसमें एक महिला को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया। इसके विरोध में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने थाने का घेराव किया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने हाईटेंशन लाइन के खंभे लगाने में बाधा डालने के आरोप में कुछ ग्रामीणों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, को हिरासत में लिया था। विधायक भाटी ने पुलिस पर निजी कंपनियों की मिलीभगत से किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने और मुआवजा दिए बिना जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया।

ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि निजी कंपनियों की गतिविधियों को नियंत्रित किया जाए, सभी प्रभावितों को समय पर उचित मुआवजा मिले और प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष रूप से कार्य करे। अब यह देखना अहम होगा कि जिला प्रशासन इस विवाद को सुलझाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed