सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News: Two-day Para Games from October 30, responsibilities of officials fixed

Barmer News: दो दिवसीय पैरा गेम्स 30 अक्तूबर से, कलेक्टर टीना डाबी ने तय की अधिकारियों की जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ते हुए उनकी खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना है। प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें खिलाड़ियों की पहचान, पंजीकरण, सहायक उपकरण, स्वास्थ्य सुविधाएं, तकनीकी व्यवस्थाएं और प्रचार-प्रसार शामिल हैं।

Barmer News: Two-day Para Games from October 30, responsibilities of officials fixed
कलेक्टर टीना डाबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के दिव्यांगों को संबल प्रदान करने एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सुगम्य बाड़मेर अभियान के तहत बाड़मेर जिले में दिव्यांगों के लिए पैरा गेम्स दो दिवसीय वार्षिक पैरा खेल महोत्सव का आयोजन 30 अक्तूबर से होगा।
Trending Videos


जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि वार्षिक पैरा खेल महोत्सव के जरिए दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत बाड़मेर उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर को पैरा गेम्स आयोजन का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक सुरेन्द्र प्रतापसिंह भाटी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी धोरीमन्ना एवं परिवीक्षा अधिकारी, दिव्यांग खिलाड़ियों की पहचान, पंजीकरण और उनकी विशेष आवश्यकताओं व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- थप्पड़बाज एसडीएम: पत्नी नहीं तो कौन थी कार में बैठी महिला, जिसने की छेड़छाड़ की शिकायत? SDM ने पहले भी किए कांड

इसके अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर दिव्यांगों के लिए स्वयंसेवक की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा समस्त खेल प्रतियोगिताओं की तकनीकी रूपरेखा उपकरण एवं रेफरी की व्यवस्था, विशेष शिक्षक दिव्यांग प्रतिभागियों को मार्गदर्शन, सहयोग एवं मनोबल प्रदान करेंगे। साथ ही प्रतिभागियों की खेल-क्षमता के अनुसार प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करवाने के साथ आयोजन स्थल पर आवश्यक सहायक उपकरणों का प्रबंधन एवं खिलाड़ियों की व्यक्तिगत सहायता सुनिश्चित करेंगे।

जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को आयोजन स्थल पर फर्स्ट एड, सुरक्षा एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का समन्वय सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक को पैरा गेम्स का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए गए हैं l उन्होंने बताया कि सुगम्य बाड़मेर अभियान के तहत आयोजित हो रहे पैरा गेम्स 2025 के दौरान संबंधित अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता एवं समर्पण के साथ सौंपी गई है। जिम्मेदारियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed