सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News: Youth Assaulted; Face Blackened and Forced to Drink Urine; Allegations of Being Fed Filth

बाड़मेर में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार: मारपीट कर किया मुंह काला, फिर पिलाई पेशाब; गंदगी खिलाने का भी आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Barmer News: बाड़मेर में युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मोबाइल में फोटो रखने के आरोप में घटना हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, अन्य की तलाश जारी है।

Barmer News: Youth Assaulted; Face Blackened and Forced to Drink Urine; Allegations of Being Fed Filth
बाड़मेर में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाड़मेर जिले के शिव पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसका मुंह काला कर उसे अपमानित भी किया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

Trending Videos

 
जानकारी के मुताबिक, जिले में एक युवक के साथ मारपीट करने और मुंह काला करने के साथ ही पेशाब पिलाने तथा अपशिष्ट (गंदगी) खिलाने सहित अमानवीय व्यवहार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक पर मोबाइल में युवती के फोटो रखने के आरोप है, जिसे लेकर ही पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उक्त घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक के साथ घटनाक्रम का 43 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक जमीन पर बैठा है। उसका मुंह काला किया हुआ है। कुछ लोग वीडियो बनाते हुए उसे जबरदस्ती गंदगी खाने के लिए बोल रहे हैं। युवक मना करते हुए उल्टी करता नजर आ रहा है।



पढ़ें- बाड़मेर में भीषण हादसा: NH 68 पर पिकअप से कार की जबरदस्त टक्कर, उड़े परखच्चे; चार लोगों की मौत, एक गंभीर
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि 26 मार्च की यह घटना है। जिले के शिव पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक साथ मारपीट करके मुंह काला करने और पेशाब पिलाने के संबंध में रिपोर्ट मिली है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने युवक को बहन-बेटियों के फोटो मोबाइल में रखने का आरोप लगाते हुए पकड़ा था। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed