{"_id":"6a04655739185543ea09eafb","slug":"helper-changing-tire-on-ganga-expressway-killed-after-being-struck-by-vehicle-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173142-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर टायर बदल रहे हेल्पर की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर टायर बदल रहे हेल्पर की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
राकेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संडीला से बेसन लेकर जा रहे थे सोनीपत, रास्ते में फट गया टायर
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। बदायूं के थाना व कस्बा उझानी निवासी ट्रक के हेल्पर राकेश (55) की मंगलवार रात गंगा एक्सप्रेसवे पर मदनापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुरकलां गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। उनका साथी हेल्पर राजीव घायल हो गया। वह ट्रक का टायर फटने पर बदल रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई।
परिजनों के अनुसार, राकेश कुमार ट्रक पर हेल्पर थे। वह संडीला से ट्रक में बेसन लोड कर चालक बच्चन सिंह व साथी हेल्पर राजीव के साथ सोनीपत के लिए जा रहे थे। रात करीब 11-12 के बीच जैसे ही वह मदनापुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव सिकंदरपुर कलां के पास पहुंचे, तभी ट्रक का टायर फट गया।
राकेश साथी हेल्पर के साथ ट्रक का पहिया बदलने लगे। इसी बीच किसी वाहन की टक्कर लगने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी राजीव घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश के परिजनों को सूचना दी और घायल राजीव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजन राकेश के शव को देख बिलख पड़े। साथ में आए लोगों ने मृतक के परिजनों को संभाला। मदनापुर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है।
Trending Videos