सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman Dies Six Months After Marriage; Murder Alleged

Shahjahanpur News: शादी के छह माह बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Woman Dies Six Months After Marriage; Murder Alleged
नीलम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कलान। नगर के मोहल्ला बालाजी नगर निवासी सोमवीर की पत्नी नीलम (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति व ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
परौर थाना क्षेत्र के गांव बरखेमई निवासी मुकेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नीलम की शादी करीब छह माह पूर्व सोमवीर के साथ की थी। शादी के बाद से दामाद व उसके परिवार वाले बेटी को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन बाइक की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। मंगलवार रात बेटी नीलम ने उन्हें फोन पर बताया था कि ससुराल वाले उसे पीट रहे हैं। बुधवार सुबह दामाद सोमवीर ने फोन कर बेटी की आत्महत्या की सूचना दी।
जब परिजनों के साथ बेटी की ससुराल गए तो देखा कि बेटी नीलम का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके ससुराल वाले घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नीलम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

नीलम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed